🔥 TRENDING રાજકોટમાં સૌરાષ્ટ્રના સૌથી મોટા રાવણનુ... OLX 200 mobile baramad kiye Rajasthan विजयादशमी पर योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर... Maharashtra Garba Incident: Accused Mo... Maharashtra Minister Pankaja Munde Dis... Shami hopeful of India recall despite...
20 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पेट्रोल से भरे गैलन में लगी आग, झोपड़ी में फैली लपटें
Local

पेट्रोल से भरे गैलन में लगी आग, झोपड़ी में फैली लपटें

✍️ Reporter: Satyaprakash Shukla 🗓 31 Aug 2026, 07:52 AM 👁 58
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

थाना रेउसा जिला सीतापुर में हादसे में युवती झुलसी, हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर; गृहस्थी का सामान जलकर राख

थाना रेउसा सीतापुर। जिले में पेट्रोल से भरे गैलन में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की लपटें देखते ही देखते पास स्थित झोपड़ी तक पहुंच गईं, जिससे वहां रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। हादसे में एक युवती झुलस गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया और झुलसी युवती को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। युवती की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया।
आग लगने से झोपड़ी में रखा घरेलू सामान समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
हादसे के बाद पीड़ित परिवार के सामने गृहस्थी का सामान जल जाने से बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किए जाने की बात कही जा रही है।
📲Get App