🔥 TRENDING જૂનાગઢ કોંગ્રેસ દ્વારા 'વોટ ચોરી'ની તપ... ભરૂચ: સોનતલાવડી ઝૂંપડપટ્ટી પાસે કોમન પ... Chirag Paswan Calls Out Bihar's Rising... Dilip Buildcon Secures Rs 688-Crore NH... Tata Teleservices (Maharashtra) Ltd To... Shiv Sena MP Sanjay Raut accuses Mahar...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पत्र के माध्यम से स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सर्वेक्षण कार्य को सफल बनाने में सहयोग देने की विशेष अपील की गई है।
Sarkari Yojana

पत्र के माध्यम से स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सर्वेक्षण कार्य को सफल बनाने में सहयोग देने की विशेष अपील की गई है।

✍️ Reporter: Manoj Kumar 🗓 11 Aug 2026, 09:47 PM 👁 76
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील ।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने जारी किया पत्र, वार्ड सदस्य, मुखिया व सरपंच से मांगा सहयोग; सर्वे में जुटाई गई जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखने का निर्देश
मसौढ़ी। सरकारी नीतियों और योजनाओं के बेहतर निर्धारण के लिए भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकाय प्रभाग), पटना की ओर से मसौढ़ी प्रखंड के चपौर गांव में ‘Migration 2026’ सर्वेक्षण कराया जा रहा है। इस संबंध में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, क्षेत्रीय कार्यालय पटना के सहायक निदेशक रश्मि रंजन की ओर से 5 अगस्त 2026 को स्थानीय जनप्रतिनिधियों को पत्र जारी कर सर्वेक्षण कार्य में सहयोग करने का अनुरोध किया गया है।

जारी पत्र के अनुसार सर्वेक्षण का क्षेत्र ग्राम-चपौर, प्रखंड-मसौढ़ी, थाना संख्या-164, जिला-पटना तथा एफएसयू संख्या-15273 निर्धारित किया गया है। सर्वेक्षण कार्य के लिए राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से अभिषेक सोनी, संख्या मित्र को जिम्मेदारी दी गई है।

पत्र में बताया गया है कि राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अधीन कार्य करता है और देशभर में विभिन्न प्रकार के सांख्यिकीय सर्वेक्षणों के माध्यम से सरकार को नीति निर्धारण के लिए आवश्यक आंकड़े उपलब्ध कराता है। इसी क्रम में ‘Migration 2026’ सर्वेक्षण के तहत चपौर गांव में परिवारों एवं लोगों से संबंधित आवश्यक जानकारी एकत्र की जाएगी।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने चपौर गांव के वार्ड सदस्य, वार्ड पार्षद, मुखिया, सरपंच सहित स्थानीय स्तर के जनप्रतिनिधियों से सर्वेक्षण दल को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की अपील की है। पत्र में कहा गया है कि सर्वेक्षण के सफल संचालन के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग महत्वपूर्ण है, ताकि सर्वेक्षण टीम निर्धारित क्षेत्र में लोगों तक पहुंचकर आवश्यक जानकारी एकत्र कर सके।

जानकारी रहेगी पूरी तरह गोपनीय

कार्यालय की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि सर्वेक्षण के दौरान लोगों अथवा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जाने वाली जानकारी एवं अभिलेखों का इस्तेमाल केवल सर्वेक्षण कार्य के उद्देश्य से किया जाएगा। उपलब्ध कराई गई जानकारी को पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने स्थानीय लोगों से भी सर्वेक्षण टीम को सही और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि प्रवासन (Migration) से जुड़े वास्तविक आंकड़े सामने आ सकें और भविष्य में सरकार को योजनाएं बनाने एवं नीतियां निर्धारित करने में मदद मिल सके।
📲Get App