🔥 ट्रेंडिंग लीगल विश्लेषक मेधा पुष्करना ने ग्रेट ट... परवती ने नई फ़िल्म में यूनिफ़ॉर्म के प... त्रिपुरा NEET UG 2026 राउंड 3 की सीट म... सीजेपी विरोध के सामने दिल्ली की ओर जान... राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने पंजाब के... पूर्व अकाली नेता रूप कौर संधू ने अकाल...
09 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पति,पत्नी, और प्रेमी

✍️ रिपोर्टर: Sonu Sahu 🗓 09 अक्टू. 2026, 01:36 PM 👁 22
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
फिरोजाबाद में वकील से मिलने के बहाने निकली पत्नी, पीछे-पीछे पहुंचा पति; प्रेमी संग देख दोनों पर बरसाईं छह गोलियां

फिरोजाबाद के कोटला चुंगी चौराहे पर मंगलवार रात करीब 9:45 बजे घरेलू विवाद ने सनसनीखेज रूप ले लिया। थाना उत्तर क्षेत्र निवासी शिप्रा तैलंग घर से पति से यह कहकर निकली कि वह वकील से मिलने जा रही है। पति ऋषभ तैलंग को शक हुआ तो वह अपने दोनों बेटों के साथ बाइक से उसके पीछे निकल गया। वह सीधे कोटला चुंगी स्थित जितेंद्र उर्फ सनी ठाकुर की इंटरनेट सर्विस की दुकान पर पहुंचा। दुकान का दरवाजा अंदर से बंद था और अंदर अंधेरा था। दरवाजा खुलने पर ऋषभ ने अंदर जाकर लाइट जलाई तो उसकी पत्नी शिप्रा वहां सनी के साथ बैठी मिली। दोनों के बीच पहले से संबंध होने का शक था। दुकान में शराब की बोतल और गिलास भी रखे मिले।

पत्नी को सनी के साथ देखकर ऋषभ का गुस्सा भड़क गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और हाथापाई हुई, जिसके बाद ऋषभ ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से छह राउंड फायरिंग कर दी। दो गोलियां सनी को और चार गोलियां शिप्रा को लगीं। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें आगरा रेफर किया गया। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से रिवॉल्वर और कारतूस बरामद कर ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। मामले में सनी की पत्नी की ओर से जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
#Firozabad
📲Get App