🔥 TRENDING Delhi Court Grants Bail to CPI Leaders... Health Worker Dies in Suspicious Circu... Digvijaya Singh Launches Sanatan Yatra... MP Govt Transfers Three IAS Officers:... Indore Worker Dies After Falling From... Madhya Pradesh Announces Recruitment o...
21 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

पटनासिटी में आज बड़ी देवी जी मारूफगंज कि भव्य शोभा यात्रा

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 21 Oct 2026, 06:30 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटनासिटी में बड़ी देवी जी मारूफगंजकी भव्य शोभा यात्रा आज निकलेगी

पटना सिटी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पटना सिटी में आज निकलेगी बड़ी देवी जी मारूफगंज की भव्य शोभायात्रा, दोनों बहनों काबड़ी देवी जी की होगामेंवोनिकलेगी आज खोइछा मिलन,

पटना सिटी: विजयादशमी के अवसर पर बुधवार शाम 6 बजे श्री बड़ी देवी जी, मारूफगंज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। मां रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देंगी। शोभायात्रा अशोक राजपथ के रास्ते पूर्वी दरवाजा चौक और पश्चिमी दरवाजा होते हुए पुरानी सिटी कोर्ट के पास पहुंचेगी। यहां बड़ी देवी जी मारूफगंज और बड़ी देवी जी महाराजगंज के बीच पारंपरिक खोइछा मिलन समारोह का आयोजन होगा। इस दौरान दोनों बहनों का मिलन, विदाई और महाआरती संपन्न होगी।
पूजा प्रबंधक अतानु साह ने बताया कि शोभायात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार शाम छह बजे बैंड-बाजे के साथ मां की भव्य यात्रा निकाली जाएगी। इसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। भक्त मां का जयकारा लगाते हुए शोभायात्रा में आगे बढ़ेंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। जिला प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
1818 ईस्वी से चली आ रही है प्रतिमा स्थापना की परंपरा
मारूफगंज की बड़ी देवी जी की प्रतिमा स्थापना की परंपरा वर्ष 1818 ईस्वी से चली आ रही है। वर्षों पुरानी इस धार्मिक परंपरा के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। प्रत्येक वर्ष विजयादशमी के अवसर पर मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं।
विजयादशमी के दिन श्रद्धालु सिंदूर की होली खेलकर मां को विदाई देते नजर आए। महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुख-समृद्धि और सौभाग्य की कामना की। पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में रंगा रहा।
पार्षद मनोज जायसवाल ने परिवार के साथ की पूजा-अर्चना
वार्ड पार्षद मनोज उर्फ मुन्ना जायसवाल ने भी अपने पूरे परिवार के साथ मां के दरबार में हाजिरी लगाई और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
शाम को निकलने वाली शोभायात्रा और दोनों बहनों के पारंपरिक खोइछा मिलन के साथ पटना सिटी में विजयादशमी का उत्सव धार्मिक आस्था, परंपरा और भावनात्मक विदाई के माहौल में संपन्न होगा।
📲Get App