🔥 TRENDING इंडो नेपाल बॉर्डर पर मादक पदार्थ के सा... Drishti IAS Launches 2026 RAS Prelims... Tamil Nadu Govt Invites NOGs to Roll O... Supreme Court Extends Stay on SASTRA U... Fans Launch New Political Organization... गीतों से गूंजा गांव, लोगों में उत्साह
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

पटना सिटी में गुरु नानक जयंती पर निकला भव्य नगर कीर्तन

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 23 Nov 2026, 05:24 PM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजधानी पटना के पटना सिटी में गुरु नानक जयंती के अवसर पर निकली भव्य नगर कीर्तन, सत्य, सेवा और समानता का दिया संदेश

पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

राजधानी पटना के पटना सिटी में गुरु नानक जयंती पर निकला भव्य नगर कीर्तन, सत्य, सेवा और समानता का दिया संदेश

सिख धर्म के प्रथम गुरु एवं संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर सोमवार को पटना सिटी स्थित गुरुद्वारा गुरु के बाग से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। 558वें प्रकाश पर्व के मौके पर आयोजित नगर कीर्तन में बैंड-बाजे, गुरुवाणी और भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शामिल हुए। नगर कीर्तन अशोक राजपथ होते हुए तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचेगा।

इस अवसर पर गुरु नानक देव जी के जीवन, उनके आदर्शों और मानवता के प्रति दिए गए संदेशों को याद किया गया। गुरु नानक देव जी ने समाज को सत्य के मार्ग पर चलने, ईमानदारी से मेहनत करने, जरूरतमंदों की सहायता करने और सभी मनुष्यों को समान दृष्टि से देखने की शिक्षा दी थी। उनका मूल संदेश था- 'नाम जपो, किरत करो और वंड छको'। अर्थात ईश्वर का स्मरण करो, मेहनत और ईमानदारी से जीवनयापन करो तथा अपनी कमाई और भोजन जरूरतमंदों के साथ बांटकर खाओ।

गुरु नानक देव जी ने जात-पात, ऊंच-नीच, भेदभाव और धार्मिक कट्टरता का विरोध करते हुए मानवता को सबसे बड़ा धर्म बताया। उन्होंने कहा कि ईश्वर एक है और सभी मनुष्य उसकी संतान हैं। उनके उपदेशों में महिलाओं के सम्मान, सामाजिक समानता, प्रेम, भाईचारे और निस्वार्थ सेवा को विशेष महत्व दिया गया है।

पटना साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि गुरु नानक जयंती के अवसर पर गुरुद्वारा गुरु के बाग से नगर कीर्तन निकाला गया है, जो अशोक राजपथ होते हुए पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचेगा।

नगर कीर्तन के माध्यम से गुरु नानक देव जी के आदर्शों और उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। उनका संदेश आज भी समाज में प्रेम, शांति, सद्भाव और इंसानियत की राह दिखाता है।
📲Get App