🔥 TRENDING Police Halt Protesters at Safdarjung G... Jaipur Police Detain 17 in Raid on Ill... समस्तीपुर: पूसा में तेज आंधी-बारिश से... जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्र... स्वच्छ गांव, स्वस्थ गांव! मृदुला भास्क... जयनगर में मुथूट फिनकॉर्प का भव्य उद्घा...
10 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

पटना सिटी के चर्चित राइडर गुलशन कुमार कि कि गोली मारकर हत्या

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 10 Oct 2026, 05:42 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना सिटी के दीदारगंज थाना में के गोढना डीह हाई स्कूल के पास पटना सिटी के चर्चित राइडर गुलशन कुमार कि गोली मारकर हत्या

पटना सिटी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
राजधानी पटना में सनसनीखेज खबर सामने आ रही है! पटनासिटी में अपराधियों ने चर्चित राइडर गुलशन कुमार को गोली मार दी, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आखिर कौन हैं गुलशन कुमार, और किसने उनकी जान ली? आइए जानते हैं इस वक्त की पूरी खबर!

दरअसल, यह पूरी घटना पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र के गुलमहियाबाग इलाके की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने युवक गुलशन कुमार को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान सुकुलपुर निवासी गुलशन कुमार, पिता अनिल सिंह, के रूप में हुई है। गुलशन की मौत की खबर सामने आते ही इलाके में मातम पसर गया और लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया।

लेकिन इस हत्याकांड में सबसे बड़ा सवाल है—आखिर गुलशन कुमार की हत्या क्यों की गई?

बताया जा रहा है कि गुलशन कुमार कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पर राइडिंग करने को लेकर चर्चित रहे थे। वह बाइक राइडिंग और स्टंट के वीडियो को लेकर भी चर्चा में आए थे। सूत्रों के मुताबिक, कुछ समय पहले उनके एक वायरल वीडियो के आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने उनका चालान भी काटा था। हालांकि, इस पुराने मामले का मौजूदा हत्याकांड से कोई संबंध है या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, वारदात गुलमहियाबाग में आम के पेड़ के पास हुई। घटना के पीछे की असली वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।

फिलहाल, पुलिस की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर आगे की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं। पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही हत्याकांड की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी
📲Get App