🔥 TRENDING UPI शुल्काच्या चर्चेमुळे ठाणे जिल्ह्या... தமிழ்நாடு முழுவதும் டெங்கு காய்ச்சலைத்... DGP Pleads to High Court Over Alleged... સાવરકુંડલા નાગરિક સહકારી બેંકની ચૂંટણી... Haryana CM Blames Congress, AAP for Pu... IMD Reports Southwest Monsoon Withdraw...
21 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पटना पश्चिमी सिटी एस पी संकेत कुमार ने किया पश्चिमी क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष और डी एस पी के साथ अपराध गोष्ठी
Defence

पटना पश्चिमी सिटी एस पी संकेत कुमार ने किया पश्चिमी क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष और डी एस पी के साथ अपराध गोष्ठी

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 09 Sep 2026, 10:44 PM 👁 53
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना पश्चिमी सिटी एस पी संकेत कुमार ने पश्चिमी इलाके के सभी थानाध्यक्ष, डी एस पी के साथ अपराध गोष्ठी

पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

आज दिनांक 09.09.2026 को नगरपुलिसअधीक्षक (पश्चिमी) पटना की अध्यक्षता में मासिकअपराधसमीक्षागोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें सभी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक एवं थानाध्यक्ष उपस्थित रहे। इस मौके पर दानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज, रूपसपुर थानाध्यक्ष शशी भूषण सिंह शाहपुर थानाध्यक्षय नवीन कुमार, फुलवारी शरीफ थानाध्यक्ष गुलाम शहवाज आलम, जानीपुर थानाध्यक्ष सागर कुमार नौबतपुर थानाध्यक्ष मंजीत ठाकुर, बिक्रम थानाध्यक्ष प्रभात कुमार फुलवारी 2डी एस पी उमेश्वर चौधरी, पालीगंज 2डी एस पी पंकज शर्मा समेत सभी थानाध्यक्ष उपस्थित थे

गोष्ठी में #अगस्त_माह के दर्ज एवं लंबित काण्डों की समीक्षा करते हुए प्रभावी अपराधनियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण पर विशेष बल दिया गया। इस दौरान अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार, महिला अपराध, पॉक्सो अधिनियम सहित अन्य संवेदनशील एवं गंभीर मामलों में गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

साथ ही गिरफ्तारी, वारंट निष्पादन एवं कुर्की/जब्ती कार्रवाई में तेजी लाने तथा अवैध हथियार एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध सघन अभियान चलाने पर विशेष बल दिया गया। इसके अतिरिक्त सक्रिय गश्ती, आसूचना संकलन एवं त्वरितप्रतिक्रिया_तंत्र को और अधिक सुदृढ़ कर अपराध_नियंत्रण एवं जनसुरक्षा को प्रभावी बनाए रखने हेतु सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
📲Get App