🔥 TRENDING आनंदपुरी क्षेत्र के उदयपुरा बड़ा में ब... साहिबगंज में कांग्रेस ने मनाया काला दि... કેન્સર જાગૃતિ માટે કેમ્પનું આયોજન ढाढ़ोली गांव में चुनावी माहौल RBI Launches New Forex Window to Meet... Kerala Lottery 10 Oct 2026: Karunya KR...
10 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पटना पुलिस ने गुम हुए लगभग एक सौ मोबाइल को ढूंढकर उसके वास्तविक धारक को सौंपा
Crime

पटना पुलिस ने गुम हुए लगभग एक सौ मोबाइल को ढूंढकर उसके वास्तविक धारक को सौंपा

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 10 Aug 2026, 04:44 PM 👁 87
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना पश्चिमी क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्र में गुम हुए लगभगएक सौ मोबाइल को उसके वास्तविक धारक को सौंपा। जिसके बाद मोबाइल धारक ने पटना पुलिस के इस कार्य को लेकर सराहना किया

पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
पटना_पुलिस का ऑपरेशन_मुस्कान, ढूंढ कर वापस ला रहा है लोगों की मुस्कान।

बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संचालित "ऑपरेशन मुस्कान" अभियान के तहत वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी पटना के नेतृत्व में पटना पुलिस ने एक और महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है।

इस अभियान के तहत पश्चिमी क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 06.07.2026 को 55 मोबाइल, दिनांक 13.07.26 को 59 मोबाइल एवं दिनांक 22.07.26 को 45 मोबाइल फोनों को बरामद किया गया जा चुका है।

इस प्रकार उक्त अभियान के तहत पिछले एक माह में पश्चिमी क्षेत्र अंतर्गत कुल 159 मोबाइल फोनों को बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया जा चुका है।

इसी क्रम में आज दिनांक 10.08.26 को कुल 75 मोबाइल फोनों को बरामद कर उसके वास्तविक धारक को सुपुर्द किया गया है जिसका अनुमानित कीमत 21,60,000/रुपया है।

इस प्रकार पिछले एक माह से लेकर अब तक इस अभियान के तहत कुल 234 मोबाइल फोनों को #बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया है।

हर बरामद मोबाइल के साथ लौटी एक उम्मीद, एक विश्वास और लोगों की मुस्कान।

उक्त प्रकरण के संबंध में श्री संकेत कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) पटना द्वारा दी गई बाइट
📲Get App