🔥 TRENDING Jharkhand JILCCE 2026 Recruitment Appl... JAC Class 10 & 12 Compartment Result 2... Jharkhand HC Names Retired Judge to Su... Kerala's Bhagyathara BT-72 Lottery Ann... Kerala Sports Minister Orders Probe in... Two Malayali Women Murdered in Califor...
21 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खिरीमोड़ के केवल बिगहा में अवैध थ्रीनट के साथ अपराधी गिरफ्तार
Crime

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खिरीमोड़ के केवल बिगहा में अवैध थ्रीनट के साथ अपराधी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Rishikesh Kumar 🗓 12 Sep 2026, 10:44 AM 👁 38
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

इलाके में वर्चस्व कायम करने और बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था बदमाश, गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने मनकुढ़ा केवल बिगहा में मारा छापा

पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल अंतर्गत खिरीमोड़ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से एक देशी थ्रीनट बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुडु कुमार के रूप में हुई है, जो इलाके में अवैध हथियार के बल पर भय और वर्चस्व का माहौल बनाए हुए था।

खिरीमोड़ थाना पुलिस को पुख्ता गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि मनकुढ़ा गांव के केवल बिगहा टोले में एक व्यक्ति अपने घर के भीतर अवैध हथियार छिपाकर रखे हुए है। वह इस हथियार के दम पर इलाके में खौफ पैदा कर रहा था और किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था


सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए पटना पश्चिमी के नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) संकेत कुमार के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस छापामारी टीम का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) पंकज कुमार शर्मा एवं खिरीमोड़ थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार कर रहे थे

गठित टीम द्वारा त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए मनकुढ़ा केवल बिगहा में उक्त व्यक्ति के घर पर विधिवत छापामारी की गई। इस दौरान जब पुलिस ने सुडु कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने घर में हथियार होने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसके घर से 01 देशी थ्रीनट बरामद करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

पालीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO 2) ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त को आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस संदर्भ में खिरीमोड़ थाने में कांड दर्ज करते हुए अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस हथियार का इस्तेमाल किस घटना में किया जाना था।
📲Get App