सरकारी योजना
पटना में तीन नए निकायों का गठन का प्रस्ताव
पटना में तीन नए नगरनिकायों के गठन का प्रस्ताव , चार नगर परिषद का होगा विस्तारीकरण
पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
पटना में तीन नए नगर निकायों के गठन का प्रस्ताव, चार नगर परिषदों का होगा विस्तार
उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा, जनसमस्याओं पर तत्काल कार्रवाई का निर्देश
पटना जिले में कुरथौल, उलार और दनियावां में नए नगर निकायों के गठन का प्रस्ताव रखा गया है। वहीं, बाढ़, मसौढ़ी, फतुहा और बख्तियारपुर नगर परिषदों के क्षेत्र विस्तार पर भी विचार किया गया। उप मुख्यमंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में समाहरणालय में हुई जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में इन प्रस्तावों पर चर्चा हुई।
-कुरथौल (फुलवारीशरीफ) और उलार (दुल्हिन बाजार) को नगर परिषद बनाने का प्रस्ताव।
दनियावां को नगर पंचायत बनाने पर विचार।
बाढ़, मसौढ़ी, फतुहा और बख्तियारपुर नगर परिषदों के क्षेत्र विस्तार का प्रस्ताव।
जिलाधिकारी और उप विकास आयुक्त को प्रस्तावों की नियमानुसार समीक्षा का निर्देश।
विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं पर अगली बैठक का इंतजार किए बिना कार्रवाई करने का निर्देश।
बैठक में सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, सांसद मीसा भारती, भीम सिंह सहित कई विधायक, विधान पार्षद और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।