🔥 TRENDING UK Faces Possible Breakup as Irish, Sc... Uttar Pradesh official challenges Supr... Four Nagpur Youths Rescued from 150‑Fo... સુરતની લોક અદાલતમાં ભાવુક ફરિયાદીએ કેન... સાંતલપુર પંથકમાં મેઘરાજાની મહેર: દોઢ મ... સુરતમાં ગણેશ ઉત્સવ માટે જાહેર થઈ વિસ્ત...
13 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

पटना में सिगोरी थाने के हाजत में कैदी ने लगाई फांसी

✍️ Reporter: Ankit Raj 🗓 13 Sep 2026, 05:40 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

परिवार बोला- ईंट भट्टा मालिक ने मारपीट कर पुलिस के हवाले किया, पैसे का था विवाद

पटना जिला के सिगोरी थाने के हाजत में एक कैदी ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गया के चाकन गांव निवासी 30 वर्षीय अजय मांझी के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गई। पटना एसएसपी कार्तिकेय कुमार शर्मा, पटना पश्निम सिटी एसपी संकेत कुमार और पालीगंज अनुमंडल के सभी पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अजय मांझी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेजा।

जानकारी के अनुसार, बीती रात सिगोरी थाने को ईट भट्टा मालिक शरद यादव से एक आवेदन मिला था। इसमें बताया गया था कि पैसे को लेकर अजय मांझी और उसके साथियों के बीच मारपीट हुई थी। इसके बाद पूलिस अजय मांझी और उसके दो अन्य साथियों को पूछताछ के लिए थाने लाई थी। तीनों को अन्य कैदियों के साथ हाजत में रखा गया था। सुबह करीब 4 बजे चौकीदार ने पुलिस को जानकारी दी कि अजय मांझी ने बाथरूम में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसे तुरंत पटना एम्स ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

इस पुरे मामले पर पटना पश्चिम सिटी एसपी संकेत कुमार ने बताया कि ईट भट्टा मालिक शरद यादव और अजय मांझी के बीच पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में शरद यादव ने थाने में आवेदन दिया था। परिवार के लोगों ने ईट भट्टा के मालिक पर मार-पीट कर हत्या का आरोप भी लगाया है। सिटी एसपी ने बताया कि जब सभी कैदी हाजत में सो रहे थे, तभी अजय मांझी ने बाथरूम में जाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल इस घटना को लेकर मृतक के परिवार से भी बयान लिए गए हैं । पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।

मृतक अजय मांझी की माॅं नागिया देवी ने बताया कि कल ईट भट्टा के मालिक के द्वारा मेरे बेटे को पैसे के लिए बुलाया था और इसी दौरान मारपीट भी हुई । मारपीट कर मेरे बेेटे को पुलिस के हवाले किया। सुबह जानकारी मिली कि मेरे बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया, लेकिन ऐसा वह नहीं कर सकता है। ईट भट्ठा मालिक के द्वारा ही उसकी हत्या की गई है।
📲Get App