🔥 TRENDING सांप ने अजय पाल को काटा, तुरंत अस्पताल... निम्बा राम गार्सिया ने देलीकेट के चुना... हजारीबाग के करेडारी थाना में गोलीकांड:... भागलपुर के कोतवाली थाना स्थित टेक्नो म... Ujjain to Raise ₹800 Crore via Temple... Ujjain Temples to Raise ₹800 Crore: Co...
24 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पटना में बालू माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: पालीगंज में अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, खनन धंधेबाजों में हड़कंप
Local

पटना में बालू माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: पालीगंज में अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, खनन धंधेबाजों में हड़कंप

✍️ Reporter: Rishikesh Kumar 🗓 05 Sep 2026, 06:24 AM 👁 208
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अवैध बालू खेल के खिलाफ पटना पुलिस एक्शन मोड में, दो अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर पुलिस टीम ने की बड़ी कार्रवाई

बालू के अवैध खेल के खिलाफ पटना पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रही है। जिले में अवैध खनन और परिवहन पर पूरी तरह से लगाम लगाने के लिए पुलिस की ओर से लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पालीगंज थाना की पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मिली जानकारी के अनुसार, पालीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में अचानक छापेमारी की। इस औचक कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टरों को रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध बालू से लदे दोनों ट्रैक्टरों को विधिवत जब्त कर लिया है। पुलिस की इस औचक छापेमारी से इलाके के बालू माफियाओं और अवैध परिवहन करने वाले धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस जब्त वाहनों पर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
📲Get App