🔥 TRENDING सीकर में तेज बारिश से जलभराव, बिजली व्... ધારાસભ્ય જેઠાભાઈ ભરવાડ દ્વારા મરડેશ્વર... मालेगाव: भेळ खाल्ल्याने १४० जण अन्नविष... Delhi Police Use Force on Protesters,... आळंदीत सायंकाळपासून रिमझिम पावसाची हजे... Odisha Assembly Adjourns Monsoon Sessi...
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पटना में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, पुलिस को चुनौती
Crime

पटना में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, पुलिस को चुनौती

✍️ Reporter: Niraj Kumar 🗓 12 Aug 2026, 09:58 PM 👁 44
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के भूपतिपुर इलाके में अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर पुलिस को बड़ी चुनौती दी। घटना CCTV में कैद हुई है।

12 अगस्त 2026 को राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के भूपतिपुर इलाके में देर रात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर पुलिस को बड़ी चुनौती दी। वारदात में शुभम यादव नामक युवक को चार गोलियां मारी गईं। पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, तीन की संख्या में अपराधी अपाची बाइक पर सवार होकर भूपतिपुर पहुंचे और शुभम यादव को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल शुभम यादव को आनन-फानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस CCTV फुटेज को खंगाल रही है, ताकि वारदात में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

इस बीच, जब पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा सभी अनुमंडल पुलिस अधिकारियों और पटना जिले के सभी थानेदारों के साथ क्राइम मीटिंग कर रहे थे, उसी दौरान राजधानी पटना में अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। घटना ने एक बार फिर राजधानी में अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
📲Get App