🔥 TRENDING આજરોજ રામોલ પોલીસ સ્ટેશનની શી-ટીમ દ્વા... BJP wins 197 civic body posts in Rajas... ਡੇਰਾਬੱਸੀ ’ਚ ਚੋਰਾਂ ਦਾ ਕਹਿਰ: ਕਰਿਆਨਾ ਦੁਕਾ... Lakshmi Mittal and Adar Poonawalla Set... High Court Flags Security Lapses at Ch... Maharashtra Fuel Rates Today: Pune, Mu...
22 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पटना के दुल्हिनबाजार में पर्यावरण की अनूठी अलख: शिक्षक दिवस पर बांटे गए पौधे, ग्रामीणों ने लिया 100% संरक्षण का संकल्प
Agriculture

पटना के दुल्हिनबाजार में पर्यावरण की अनूठी अलख: शिक्षक दिवस पर बांटे गए पौधे, ग्रामीणों ने लिया 100% संरक्षण का संकल्प

✍️ Reporter: Rishikesh Kumar 🗓 05 Sep 2026, 06:12 PM 👁 42
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

'मिशन ग्रीन विलेज' मुहिम के तहत नरही गांव में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कार्यक्रम; पर्यावरण प्रेमियों ने कहा—"पौधा लगाना सिर्फ 20% काम, उसे बचाना 80% असली संरक्षण"

Teachers' Day 2026 : शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर पटना जिले के दुल्हिनबाजार प्रखंड अंतर्गत नरही गांव में हरियाली और पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक सराहनीय पहल की गई। गांव में 'मिशन ग्रीन विलेज' मुहिम के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पूरी मुहिम का नेतृत्व स्थानीय पर्यावरण प्रेमी सुमित कुमार और अमित कुमार ने किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों और ग्रामीणों के बीच भारी संख्या में पौधों का वितरण किया गया और उन्हें रोपा गया।

हरियाली बढ़ाना और लोगों को जागरूक करना मुख्य उद्देश्य

मुहिम का नेतृत्व कर रहे सुमित कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में हरियाली को बढ़ावा देना और आम लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि आज के समय में प्रकृति को बचाना हम सबकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

"पौधा लगाना 20% काम, पेड़ बनाना 80% असली संरक्षण"

टीम के सक्रिय सदस्य वनकुश दुबे ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पौधा लगाने के साथ-साथ उनके शत-प्रतिशत (100%) संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने एक बेहद महत्वपूर्ण बात कही कि, "पौधा लगाना तो सिर्फ 20 प्रतिशत काम है, लेकिन उसे बचाकर एक मुकम्मल पेड़ बनाना ही असली 80 प्रतिशत संरक्षण है।" उन्होंने जोर दिया कि जब तक लगाए गए पौधों की पूरी देखभाल नहीं होगी, तब तक पर्यावरण सुधार का लक्ष्य अधूरा रहेगा।

बच्चों और बुजुर्गों ने लिया पौधों की देखभाल का संकल्प

इस मुहिम से प्रभावित होकर नरही गांव के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। ग्रामीणों ने बेहद उत्साह और उमंग के साथ न सिर्फ खुद पौधे लगाए, बल्कि उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उठाई।

सैकड़ों ग्रामीणों और छात्रों की रही गरिमामयी उपस्थिति'

मिशन ग्रीन विलेज' के इस हरित अभियान में पर्यावरण प्रेमियों के साथ-साथ पंकज तिवारी, वनकुश दुबे, स्थानीय विद्यालय के छात्र-छात्राएं और भारी संख्या में आसपास के ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाया और गांव को हरा-भरा बनाने का मजबूत इरादा जताया।
📲Get App