🔥 ट्रेंडिंग घोरहुंआ मुसहरी में शराबबंदी जागरूकता अ... બનાસકાંઠા જિલ્લા પોલીસ વડા SP શ્રી પ્ર... गोवा में नई प्लांट के लॉन्च पर मरीन इल... गांव पुलिस ने पाई दो बुज़ुर्ग बहनें मृ... नागालैंड की फ़िल्म 'आँघ' को ऑस्कर 2027... चंडीगढ़ से लौटती युवती पर पटन कोट में...
21 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पटना के पालीगंज में दर्दनाक हादसा: धान सोहनी कर लौट रहे बुजुर्ग की नहर में डूबने से मौत
स्थानीय

पटना के पालीगंज में दर्दनाक हादसा: धान सोहनी कर लौट रहे बुजुर्ग की नहर में डूबने से मौत

✍️ रिपोर्टर: Rishikesh Kumar 🗓 12 सित. 2026, 12:25 PM 👁 30
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पैर फिसलने के कारण नहर में गिरे 55 वर्षीय भोला मोची, परिजनों ने कहा- कम दिखाई देने के कारण हुआ हादसा, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ धान के खेत में सोहनी (निकौनी) करके घर लौट रहे एक 55 वर्षीय बुजुर्ग भोला मोची की नहर में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, सिकरिया निवासी भोला मोची को आंखों से कम दिखाई देता था। शनिवार को वह पास के खेतों में धान की सोहनी करने गए थे। दोपहर में काम खत्म कर जब वह वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी नहर के किनारे अचानक उनका पैर फिसल गया। कम दिखाई देने के कारण वह खुद को संभाल नहीं सके और गहरे पानी में जा गिरे, जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पालीगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। पालीगंज थाना पुलिस के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
📲Get App