🔥 TRENDING ఆదిలాబాద్ రాధా కృష్ణ రూపంలో దర్శనమిస్త... मानसिक स्वास्थ्य माह को लेकर जिला स्तर... Former ED Officer Niranjan Singh to Jo... Pakistani Prisoner Transferred from Ag... Devasa's Dol Gyaraas: 7.5‑kg Nrisimha... ନୀଳପଦା ଅଙ୍ଗନବାଡି କେନ୍ଦ୍ରରେ ଦୁର୍ନୀତି ଅଭ...
22 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पटना के जानीपुर में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Crime

पटना के जानीपुर में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

✍️ Reporter: Ankit Raj 🗓 23 Jul 2026, 08:10 PM 👁 54
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कट्टा-मैगजीन और 5 जिंदा कारतूस बरामद, वारदात की साजिश नाकाम, पूछताछ जारी

पटना के फुलवारीशरीफ में पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी की थी। पुलिस के अनुसार, युवक किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था।उसके घर से तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा (पिस्टल), एक मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस बरामद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामद सभी सामानों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस को बग्गा टोला स्थित युवक के घर में अवैध हथियार छिपाने और अप्रिय घटना की योजना बनाने की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने फौरन कार्रवाई करते हुए बताए गए ठिकाने पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 20 वर्षीय युवक त्रिदेवा कुमार उर्फ सिसकी यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ जानीपुर थाना में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया, 'गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि हथियार के स्रोत, उसके इस्तेमाल के उद्देश्य और किसी आपराधिक गिरोह से उसके संबंध का पता लगाया जा सके।'
उन्होंने आगे बताया, 'पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। साथ ही उसके मोबाइल फोन की जांच की जा रही है, ताकि उसके संपर्क में रहे लोगों और किसी आपराधिक साजिश में उसकी संभावित भूमिका का पता चल सके। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App