🔥 TRENDING ડભાલી પ્રાથમિક શાળાએ આત્મનિર્ભર ભારતની... Hyderabad Ganesh Immersion Revives Pol... Telangana Farmers Escalate Protests at... Telangana Faces Drinking Water Crisis... Odisha Issues High Alert as Bay System... Udala Students Block Road Over Poor Fo...
21 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पटना के बिटेश्वर नाथ शिव मंदिर में प्रेमी युगल ने रचाई शादी
Local

पटना के बिटेश्वर नाथ शिव मंदिर में प्रेमी युगल ने रचाई शादी

✍️ Reporter: Ankit Raj 🗓 11 Sep 2026, 03:10 PM 👁 68
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ग्रामीण बनें साक्षी, दोनों प्रेमी युगल सदिसोपुर गांव के रहने वाले हैं

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के सदिसोपुर गांव में एक प्रेमी युगल ने अपनी प्रेम कहानी को शादी के अटूट बंधन में बदल दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, हिमांशु कुमार (23) और तन्नू कुमारी (22) ने गुरुवार रात बाबा बीटेश्वर नाथ धाम में सात फेरे लिए और जीवनभर साथ रहने का संकल्प लिया।

​एक ही गांव के रहने वाले थे प्रेमी जोड़े

हिमांशु कुमार और तन्नू कुमारी दोनों एक ही गांव (सदिसोपुर) के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था। दोनों बालिग हैं और उन्होंने अपनी मर्जी से शादी करने का साहसी फैसला लिया। हिमांशु के पिता का नाम जीतू सिंह है, जबकि तन्नू के पिता स्वर्गीय संजय साव हैं।

​पुजारी ने विधि-विधान से कराया विवाह

गुरुवार की रात दोनों प्रेमी युगल बाबा बीटेश्वर नाथ धाम पहुंचे, जहाँ मंदिर के पुजारी ने पूरे विधि-विधान के साथ उनका विवाह संपन्न कराया। इस दौरान मंदिर परिसर में आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने इस अनोखी शादी के साक्षी बने।

​परिवार तक बात पहुंचने के बाद लिया शादी का निर्णय

युगल ने बताया कि वे पिछले कई महीनों से एक-दूसरे से प्यार करते थे और उन्होंने जीने-मरने की कसमें खाई थीं। जब उनके प्रेम संबंधों की बात दोनों परिवारों तक पहुंची, तो उन्होंने लोक-लाज और किसी भी अनहोनी से बचने के लिए अंततः शादी करने का निर्णय लिया।

​'हम साथ रहेंगे और एक-दूसरे का साथ निभाएंगे'

शादी के बाद नवविवाहित जोड़े ने एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा किया। हिमांशु और तन्नू का कहना है कि, "अब हम लोग एक साथ रहेंगे, चाहे इसके लिए कुछ भी हो जाए। हम लोग एक-दूसरे से काफी दिनों से प्यार कर रहे हैं और अब हम साथ में अपना जीवन व्यतीत करना चाहते हैं, कोई हमें परेशान ना करे "। ​इस शादी की खबर मिलते ही आसपास के लोगों में भी इसकी खूब चर्चा हो रही है। इस तरह उनकी प्रेम कहानी का एक खुशी-खुशी अंत हुआ है।
📲Get App