पटना के बिक्रम में डी हब मॉल का शुभारंभ
Watch on:
▶️ YouTube
एक ही छत के नीचे मिलेंगे कई सामान
पटना जिले के बिक्रम में शुक्रवार को डी हब (Deehub) मॉल का शुभारंभ किया गया। बिक्रम नगर अध्यक्ष मनीता कुमारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काट समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। मॉल के शुभारंभ को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर डी हब के जनरल मैनेजर नीरज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को बिहार में दो स्थानों पर डी हब मॉल की शुरुआत की गई है। इनमें एक बिक्रम और दूसरा पूर्णिया में है। उन्होंने कहा कि मॉल के माध्यम से क्षेत्रवासियों को विभिन्न प्रकार के सामान एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। यहां निर्माता कंपनियों से सीधे सामान खरीदकर ग्राहकों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि मॉल में जेंट्स, लेडीज और बच्चों के लिए फैंसी रेडीमेड कपड़ों के साथ-साथ होम एप्लायंस और घरेलू उपयोग की अन्य वस्तुओं का कलेक्शन उपलब्ध रहेगा। ग्राहकों की जरूरत और पसंद को ध्यान में रखते हुए विभिन्न श्रेणियों के सामान यहां रखे गए हैं। मॉल प्रबंधन को उम्मीद है कि इसके खुलने से बिक्रम और आसपास के क्षेत्र के लोगों को खरीदारी के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।
एरिया मैनेजर सुनील कुमार यादव ने बताया कि मॉल में मेंस वेयर, लेडीज वेयर, किड्स वेयर और एसेसरीज समेत अन्य सामान किफायती कीमतों पर उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि यहां मिलने वाले सामानों की मैन्युफैक्चरिंग और रिटेलिंग कंपनी स्तर पर की जाती है। उन्होंने कहा कि सर्वे के दौरान क्षेत्र में मॉल की कमी महसूस की गई थी। इसी जरूरत को देखते हुए डी हब मॉल को आम लोगों के लिए समर्पित किया गया है।
खोरैठा निवासी पवन कुमार और मंटु सिंह ने बताया कि बिक्रम में इस मॉल के खुलने से क्षेत्र को एक नई पहचान मिली है। साथ ही कई स्थानीय महिलाओं एवं पुरुष सेल्समैन को रोजगार का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के साथ खरीदारी की सुविधा उपलब्ध होना लोगों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस मौके पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अजय कुमार, दशरथ वर्मा उर्फ डब्बू जी, रवि प्रकाश, समेत करीब सैकड़ों लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहें।