🔥 TRENDING यात्रियों की सुरक्षा को लेकर GRP झाँसी... પાલીતાણા સરકારી હોસ્પિટલમાં દર્દીઓની ભ... નર્મદા જિલ્લાના તિલકવાડા તાલુકાની સુરવ... મહિસાગર જિલ્લા નલ સેજલ કૌભાંડ ના વધુ એ... THE UNFORGETTABLE JOURNEY OF MOMO..A C... टोंक जिले में आम आदमी पार्टी के जिला क...
10 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पटना एम्स में देशभक्तिकी धुनो पर गूंज उठा

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 10 Aug 2026, 06:44 PM 👁 34
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना एम्स का परिसर स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के बीच s s b के 24सदस्यीय ब्रास बैंड ने बांधा देशभक्ति का

पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

जब देशभक्ति की धुनों से गूंज उठा एम्स पटना परिसर,
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच SSB के 24 सदस्यीय ब्रास बैंड ने बांधा देशभक्ति का समां

पटना, 10 अगस्त 2026

“सारे जहाँ से अच्छाऐ मेरे वतन के लोगो जैसी देशभक्ति से ओत-प्रोत धुनों ने सोमवार को एम्स पटना परिसर के माहौल को पूरी तरह राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सशस्त्र सीमा बल, फ्रंटियर हेडक्वार्टर्स, पटना के 24 सदस्यीय ब्रास बैंड ने एम्स पटना के प्रशासनिक भवन के सामने शानदार संगीतमय प्रस्तुति देकर परिसर में देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को जीवंत कर दिया।

SSB के जवानों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों और राष्ट्रीय धुनों की गूंज ने कुछ ही पलों में पूरे परिसर को भावनाओं से भर दिया। डॉक्टरों, फैकल्टी सदस्यों, विद्यार्थियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक इस विशेष प्रस्तुति का आनंद लिया। अनुशासन और जोश से सजी बैंड की प्रस्तुति ने वातावरण में ऐसा रंग भरा कि एम्स परिसर मानो देशभक्ति के सुरों का मंच बन गया।
बैंड मास्टर हेड कांस्टेबल जी.डी रूपेश रंजन के नेतृत्व में 24 सदस्यीय टीम ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और ऊर्जा के साथ विभिन्न देशभक्ति गीतों एवं राष्ट्रीय धुनों की प्रस्तुति दी। ब्रास बैंड की दमदार ध्वनि ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश के वीरों, उनके त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को याद करने का अवसर प्रदान किया।

इस अवसर पर एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक प्रो(ब्रिगेडियर) डॉ राजू अग्रवाल, उप निदेशक (प्रशासन) निलोत्पल बल एवं डीन (एकेडमिक्स) प्रो पूनम प्रसाद भदानी सहित वरिष्ठ फैकल्टी सदस्य, चिकित्सक, विद्यार्थी एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल ने सशस्त्र सीमा बल, फ्रंटियर हेडक्वार्टर्स, पटना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की प्रस्तुतियां स्वतंत्रता दिवस समारोह को और अधिक जीवंत एवं प्रेरणादायक बनाती हैं। उन्होंने SSB के पूरे बैंड दल की शानदार प्रस्तुति की सराहना की।

यह संगीतमय आयोजन केवल एक बैंड प्रस्तुति नहीं बल्कि देश के प्रति सम्मान, अनुशासन, एकता, सेवा और बलिदान की भावना को स्वर देने वाला अवसर रहा। एम्स
पटना परिसर में गूंजती देशभक्ति की धुनों ने उपस्थित सभी लोगों में राष्ट्र के प्रति गर्व और समर्पण की भावना को और प्रबल किया।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ SSB बैंड टीम का उत्साहवर्धन किया। देशभक्ति के सुरों से सजा यह आयोजन स्वतंत्रता दिवस समारोह की श्रृंखला में एक यादगार और भावपूर्ण अध्याय बन गया।

****
📲Get App