🔥 TRENDING ଗଞ୍ଜାମ ବନ୍ୟାରେ ୪୩ ହଜାର ପ୍ରଭାବିତ; ୭୨ ଗା... Patna Launches PM-Rahata Scheme: Free... सेक्टर‑9D में चाचा ने भतीजे की गर्दन प... Gehlot Calls IAS Shikhar Aggarwal Case... મહર્ષિ દયાનંદ આર્ટસ એન્ડ કોમર્સ કોલેજ,... ନଭେମ୍ବର ୧ ତାରିଖରୁ ଲିଙ୍ଗରାଜ ମନ୍ଦିରରେ ସା...
30 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पेट परीक्षा को नकल विहीन और शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए प्रशासन और पुलिस सतर्क कड़े सुरक्षा इंतजाम

✍️ Reporter: Rashid albi 🗓 30 Oct 2026, 03:09 PM 👁 29
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह एवं शिव सिटी सहित अन्य सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार क्षेत्र मे मुस्तैद

रामपुर: पीईटी परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस सतर्क, कड़े सुरक्षा इंतजाम
रामपुर से राशिद अल्वी की रिपोर्ट

​रामपुर
जिले में पीईटी परीक्षा 2026 को पूरी तरह नकलविहीन, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शुक्रवार को जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है।
​दो पालियों में इतने अभ्यर्थी होंगे शामिल
प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई। परीक्षा को लेकर सुबह 9 बजे से ही केंद्रों पर परीक्ष Haर्थियों के प्रवेश का सिलसिला शुरू हो गया था। प्रत्येक पाली में 5,664 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, इस प्रकार दोनों पालियों को मिलाकर कुल 11,328 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे।
​प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने संभाली कमान
परीक्षा केंद्रों पर किसी भी तरह की गड़बड़ी या अव्यवस्था को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्रों के प्रवेश द्वारों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि अभ्यर्थियों की आवाजाही व्यवस्थित रहे और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा सके। पुलिसकर्मियों को निर्धारित समय से पहले ही अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर पूरी मुस्तैदी से जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए गए हैं।
​अधिकारियों ने किया निरीक्षण
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने और ड्यूटी पॉइंट की जांच करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) अनुराग सिंह और सीओ सिटी सहित अन्य सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार क्षेत्र में मुस्तैद नजर आए। प्रशासन की ओर से परीक्षा की सुचिता और निगरानी के लिए 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
📲Get App