🔥 TRENDING सोखना बिजलीघर की तत्परता से उपभोक्ताओं... पटना सिटी क्षेत्र के गायघाट के पास गंग... Delhi University Freshers Alleged to O... বাঙালির ঘরে ঘরে বোনেরা ভাইদের ফোঁটা দি... अग्रवाल समाज करौली का दीपावली मिलन समा... अन्नकूट भंडारे पर सजी झांकिया, श्रद्धा...
12 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का गंभीर आरोप पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

✍️ Reporter: Mohammad Jakir Khan 🗓 12 Nov 2026, 10:10 AM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जयपुर हिंडौन सिटी दहेज प्रणित का एक गंभीर मामला सामने आया जयपुर के करीब नगर निवासी पिता इस्माइल ने अपनी बेटी कसीसा की संदेश परिस्थिती में हुई मौत को लेकर उसके पति और ससुराल पक्ष के

संवाददाता जाकिर खान, जयपुर
स्थान.... करीमनगर खो नागोरियां जयपुर
दहेज में मोटरसाइकिल की मांग बनी विवाहिता की मौत की वजह? पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

जयपुर/हिण्डौन सिटी। दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है। जयपुर के करीम नगर निवासी पिता ईसराइल ने अपनी बेटी कशिश की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर उसके पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पिता की रिपोर्ट के अनुसार, करीब छह महीने पहले उनकी बेटी कशिश का निकाह हिण्डौन सिटी निवासी सलमान के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल के लोग दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर कशिश को लगातार परेशान कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और कई दिनों तक कमरे में भूखा-प्यासा बंद रखने का भी आरोप लगाया गया है।

परिवादी का आरोप है कि 5 नवंबर 2026 को सलमान ने मोटरसाइकिल की मांग पूरी नहीं होने पर बेटी को गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। इसके बाद 6 नवंबर को वह कशिश को अपने साथ हिण्डौन सिटी ले गया। पिता के मुताबिक, 10 नवंबर 2026 को उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि दहेज की मांग को लेकर कशिश के साथ मारपीट कर गले में फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी गई।

घटना के बाद पिता ने पुलिस से निष्पक्ष जांच, मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस कार्रवाई: पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80(2) और 85 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच हिण्डौन सिटी के CO गौरव सारस्वत (RPS) को सौंपी गई है।

अब देखना होगा कि पुलिस जांच में विवाहिता की मौत के पीछे की असली वजह क्या सामने आती है और इस मामले में दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।
📲Get App