🔥 ट्रेंडिंग ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन मज़ी ने एसआई... दिल्ली के जंतर-मंतर पर महात्मा गांधी प... कांग्रेस ने 'वोट बचाओ देश बचाओ' दो‑मही... शिवराज सिंह चौहान धरने पर: अपनी ही सरक... दादी की आखिरी नोट की वीडियो ने छुए लाख... DTU में होगा मेगा ओपन हाउस, विज्ञान‑इं...
12 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पोषण ट्रैकर में बिहार में दूसरा स्थान: अररिया के कर्मियों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
स्थानीय

पोषण ट्रैकर में बिहार में दूसरा स्थान: अररिया के कर्मियों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

✍️ रिपोर्टर: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 12 अक्टू. 2026, 06:55 PM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अररिया जिले ने पोषण ट्रैकर के सूचकांकों में अगस्त 2026 में बिहार में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।

अररिया, 12 अक्टूबर 2026: पोषण ट्रैकर के माध्यम से समेकित बाल विकास सेवा (ICDS) की प्रभावी निगरानी एवं क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अररिया जिले ने अगस्त 2026 में बिहार राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में, जिला पदाधिकारी अररिया द्वारा जिले के उन कर्मियों एवं पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया जिन्होंने इस सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

सम्मानित होने वालों में परियोजना स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली शीर्ष दो आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं सहायिकाएं, संबंधित परियोजनाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महिला पर्यवेक्षिकाएं, शीर्ष तीन परियोजनाओं के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) एवं प्रखंड समन्वयक शामिल थे। इसके अतिरिक्त, जिला स्तर पर उत्कृष्ट योगदान देने वाले जिला परियोजना सहायक, जिला समन्वयक एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को भी प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार से नवाजा गया। पलासी परियोजना की सेविका किश्वर जहाँ को रद्दी सामान से बच्चों के खेलने और पढ़ने की सामग्री बनाने के लिए ECCE के क्षेत्र में विशेष प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार दिया गया, वहीं उसी केंद्र की एक 6 वर्षीय बच्ची को मंच पर गाना प्रस्तुत करने के लिए पुरस्कृत किया गया।

जिला पदाधिकारी ने इस उपलब्धि को जिले के सभी संबंधित कर्मियों के सामूहिक प्रयास, समर्पण एवं कार्य के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम बताया। उन्होंने भविष्य में भी इसी उत्साह एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए ICDS सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने तथा पोषण ट्रैकर के सभी प्रमुख सूचकांकों पर बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए सभी को प्रेरित किया।

अररिया जिले की इस सफलता में आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं, महिला पर्यवेक्षिकाओं, बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों, प्रखंड समन्वयकों एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। यह सम्मान न केवल उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों का मनोबल बढ़ाएगा, बल्कि अन्य कर्मियों के लिए भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा का स्रोत बनेगा। जिला प्रशासन अररिया ICDS सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने, पोषण ट्रैकर के सूचकांकों में निरंतर सुधार लाने तथा बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
📲Get App