Crime
प्रयागराज नगर निगम की महिला राजस्व निरीक्षक 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
प्रयागराज में नगर निगम की महिला राजस्व निरीक्षक राधा देवी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि रिश्वत देने से इनकार करने पर उसे धमकी भी दी गई थी।
प्रयागराज नगर निगम की महिला राजस्व निरीक्षक राधा देवी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जांच में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि रिश्वत देने से इनकार करने पर राधा देवी ने उसे धमकी भी दी थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, पहले एक कर्मचारी के जरिए 15 हजार रुपये की मांग की गई थी, लेकिन जब वह राधा देवी के पास पहुंचा तो रकम बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दी गई। इसके बाद उसने एंटी करप्शन संगठन में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायतकर्ता शारिक अहमद, जो फाफामऊ के रहने वाले हैं और कपड़ों का कारोबार करते हैं, ने बताया कि मार्च में उनका हाउस टैक्स बढ़कर करीब 1.16 लाख रुपये आया था। बिल में संशोधन कराने के लिए वह नगर निगम कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद वह जोन कार्यालय में राजस्व निरीक्षक राधा देवी से मिले। आरोप है कि राधा देवी ने मकान का निरीक्षण किया और बाद में कार्यालय आने को कहा। कुछ दिन बाद धर्मेंद्र नाम के कर्मचारी ने फोन कर बुलाया और कार्यालय में 15 हजार रुपये की मांग की। जब शारिक ने यह बात राधा देवी को बताई तो उन्होंने काम के लिए 20 हजार रुपये मांगे।
शिकायतकर्ता के अनुसार, राधा देवी ने कहा कि पूरी रकम एक बार में ही देनी होगी, तभी काम होगा। इसके बाद 28 सितंबर को शारिक ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन की प्रयागराज इकाई में शिकायत की। शिकायत की जांच के बाद टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। 29 सितंबर को भ्रष्टाचार निवारण संगठन की 14 सदस्यीय टीम फाफामऊ स्थित नगर निगम के जोन-7 कार्यालय पहुंची। दोपहर करीब 1:16 बजे शिकायतकर्ता ने राधा देवी को 20 हजार रुपये दिए, जिसे उन्होंने दराज में रख दिया। इसी दौरान ट्रैप टीम ने उन्हें पकड़ लिया और रिश्वत की रकम बरामद कर ली।
एंटी करप्शन प्रयागराज के प्रभारी रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि आरोपी राजस्व निरीक्षक के खिलाफ फाफामऊ थाने में अभियोग पंजीकृत कराया गया है, जिसे बाद में एंटी करप्शन थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है। गिरफ्तार राजस्व निरीक्षक राधा देवी, पत्नी अंशुल कुमार, मूल रूप से प्रतापगढ़ की रहने वाली हैं और वर्तमान में फाफामऊ क्षेत्र में तैनात थीं। उन्हें आज एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया जाएगा।