मौसम
प्रयागराज में कल 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद
कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी विद्यालय कल रहेंगे बंद, अभिभावकों से बच्चों को स्कूल न भेजने की अपील
प्रयागराज। जनपद में कल कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। प्रशासन के निर्देश के अनुसार जिले के समस्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 12वीं तक की पढ़ाई स्थगित रहेगी। विद्यालयों को बंद रखने का निर्णय छात्रों की सुरक्षा एवं स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को कल विद्यालय न भेजें और प्रशासन की ओर से जारी होने वाले आगामी निर्देशों पर नजर रखें।