🔥 TRENDING Rise and Fall 2 Announces Contestant L... SS Rajamouli unveils trailer of ‘Sigma... Ajay Devgn’s ‘Drishyam 3’ retitled ‘Dr... Nani’s ‘The Paradise’ to Open with Rs ... Delhi High Court appoints Ritesh Singh... Cast of Upcoming Hindi Film 'Love Lott...
22 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पार्वती गांव में पुलिस की छापेमारी, दो साइबर अपराधी गिरफ्तार
Crime

पार्वती गांव में पुलिस की छापेमारी, दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 11 Sep 2026, 06:08 AM 👁 42
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के पार्वती गांव में पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चार स्क्रीन टच मोबाइल और दो डेटा शीट बरामद की गई।

पार्वती गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की और दो कथित साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान पार्वती गांव निवासी दिलीप रजक के 19 वर्षीय पुत्र शंकर कुमार तथा नालंदा जिले के कतरीसराय प्रखंड निवासी नीतेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से चार स्क्रीन टच मोबाइल फोन और दो पेज की डेटा शीट बरामद की है।

शाहपुर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पार्वती गांव में साइबर अपराध से जुड़े लोग सक्रिय हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दिलीप रजक के घर पर छापेमारी की।

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों से विशेष पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में सामने आने वाली जानकारी के आधार पर साइबर अपराध से जुड़े अन्य लोगों और गतिविधियों के संबंध में भी जांच की जाएगी। मामले में विस्तृत जानकारी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App