🔥 ट्रेंडिंग उत्तरीकंड के 18 वर्षीय लाक्ष्य रायचंदा... डून में रेसिंग एसयूवी से सुरक्षा गार्ड... નર્મદા જિલ્લામાં ૨૨ નવેમ્બરથી ત્રણ દિવ... दिल्ली में वायु गुणवत्ता बिगड़ी: ITO प... दिल्ली का ए.क्यू.आई. अभी भी ख़तरनाक, व... AILET 2027 आवेदन की अंतिम तिथि आज: कैस...
13 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सरकारी योजना

पूर्वांचल में बिजली चोरी का खेल,15 अधिकारी रडार पर, योगी सरकार अधिकारियों को जांच के दायरे में लिया

✍️ रिपोर्टर: Surya bhan singh 🗓 13 नव. 2026, 01:02 PM 👁 51
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

योगी सरकार बिजली चोरी और लाइन लॉस के खिलाफ एक्शन में. 15 बिजली अभियंताओं और कर्मचारियों पर विजिलेंस जांच शुरू. जानिए वजह और क्या हो सकती है कार्रवाई.

उत्तर प्रदेश में बिजली चोरी और लाइन लॉस के मामलों को लेकर योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम में बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है. डिस्कॉम मुख्यालय ने 15 बिजली अभियंताओं और कर्मचारियों के नाम यूपी पावर कॉरपोरेशन के माध्यम से स्टेट विजिलेंस को भेजे हैं. इन अधिकारियों और कर्मचारियों पर बिजली चोरी रोकने में लापरवाही बरतने के आरोपों की जांच होगी. इस कार्रवाई की खबर से बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है

10 सबसे ज्यादा लाइन लॉस वाले फीडर किए गए चिह्नित

मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के दौरान पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के 10 ऐसे फीडरों की पहचान की गई थी, जहां सबसे ज्यादा लाइन लॉस सामने आया है. इसके बाद निगम प्रबंधन ने संबंधित क्षेत्रों में तैनात रहे अभियंताओं और कर्मचारियों की सूची तैयार कर पावर कॉरपोरेशन को भेज दी. पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन अशोक सेठ के मुताबिक, सूची में 15 अभियंताओं और कर्मचारियों के नाम शामिल हैं. इनमें एक्सईएन, एसडीओ से लेकर टीजी-2 स्तर तक के कर्मचारी शामिल हैं. ये सभी पिछले एक साल के दौरान संबंधित क्षेत्रों में तैनात रहे थे

बलिया, भदोही और प्रयागराज के फीडरों पर सबसे ज्यादा गड़बड़ी
मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में जिन फीडरों पर सबसे ज्यादा लाइन लॉस
📲Get App