🔥 TRENDING Leopard Attack Reported in Odisha Odisha Bans New Liquor Shops for 3 Yea... Andhra Pradesh Agriculture Minister to... Naidu unveils Quantum Valley plan in A... Dussehra 2026 school holidays set for... Rs 4 crore gold heist at railway stati...
05 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, पिकअप चालक की मौत

✍️ Reporter: ashif 🗓 05 Oct 2026, 11:56 AM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
हलियापुर थाना क्षेत्र में रविवार तड़के करीब 5:30 बजे तेज रफ्तार पिकअप आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी। माइलस्टोन 84.5 के पास हुए हादसे में पिकअप चालक प्रशान्त पुत्र हरिश्चंद्र कोरी, निवासी विसार गांव, कानपुर की मौके पर मौत हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की। ट्रेलर में सवार चालक आमिर खान और मोहम्मद हसन सुरक्षित बताए गए हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
📲Get App