🔥 TRENDING Government Schedules Special Parliamen... મોદી 25 વર્ષની સેવા ઉજવીને 2001ની અપ્ર... Basudebpur kali puja छठ पूजा को लेकर चतरा में डीसी-एसपी ने... आबूराज की पहाड़ी से खाई में गिरी यात्रि... प्रधानमंत्री मोदी ने ले. जन. प्रकाश मण...
12 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Lifestyle

पुर्व मंत्री सीताराम सिंह कि जयंती प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 12 Nov 2026, 06:44 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पूर्वी चंपारण जिला के मधुबन में बिहार सरकार के पुर्व मंत्री सीताराम सिंह कि जयंती प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई, इस मौके से श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया

पूर्वी चम्पारण से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट


पूर्व मंत्री स्वर्गीय सीताराम सिंह की जयंती प्रेरणा दिवस के रूप में मनी


.पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय सीताराम सिंह की जयंती प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें उनके पुत्र एवं पूर्व मंत्री राणा रणधीर सिंह सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने स्वर्गीय सीताराम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने उनके राजनीतिक जीवन, सामाजिक योगदान और जनसेवा से जुड़े कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय सीताराम सिंह का जीवन समाज और क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पित रहा। उनके विचार और जनसेवा के कार्य हमेशा लोगों को प्रेरित करते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया गया।


बाईट राणा रणधीर सिंह पूर्व मंत्री
📲Get App