🔥 TRENDING જુનાગઢમાં શેરખાન ડીમેટ એકાઉન્ટમાંથી ૭૧... Bihar CM Samrat Chaudhary Approves Two... BJP appoints Manvendra Singh Parihar a... Nationwide Bank Strike to Shut 297 Ujj... School Education Dept appoints 618 in... Reservation lottery for 2026 Dausa Pan...
23 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और विधायक निसात आलम ने इस्लामपुर में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

✍️ Reporter: Muddin Shekh 🗓 23 Sep 2026, 05:00 PM 👁 86
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बरहरवा प्रखंड के इस्लामपुर में पूर्व मंत्री झारखंड सरकार जनाब आलमगीर आलम और पाकुड़ विधायक श्रीमती निसात आलम ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिलाया।

बरहरवा प्रखंड के इस्लामपुर स्थित अपने निजी आवास पर आज दिनांक 23 को झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री जनाब आलमगीर आलम और पाकुड़ की विधायक श्रीमती निसात आलम ने क्षेत्र के ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं और स्थानीय मुद्दों को गंभीरता से सुना।

ग्रामीणों ने दोनों नेताओं को अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। नेताओं ने आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक पहल की जाएगी और हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि जनता से सीधा संवाद और उनकी समस्याओं का समाधान ही जनसेवा का मूल उद्देश्य है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता की आवाज उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
📲Get App