🔥 ट्रेंडिंग ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਮੰਗਲਵਾਰ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰੀ ਛੁੱਟੀ ਦਾ ਐ... एनटीपीसी टांडा में हवाई हमले की चेतावन... असम के निवासी का रूस में गुम होना, अज़... वजिराम एंड रवी ने बताया नई माइक्रो‑मॉथ... झारखंड के मुख्यमंत्री हेमेंट सोरेन ने... झारखंड के मुख्यमंत्री ने सीजीआई और कॉल...
22 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सरकारी योजना

प्रधानमंत्री ने भागलपुर कीचार विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 22 नव. 2026, 06:50 PM 👁 28
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भागलपुर में 3363करोड़ कि बिजली परियोजना समेत चार योजनाओं का किया शिलान्यास

भागलपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भागलपुर की चार विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास, 3,363 करोड़ की बिजली परियोजना से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर

पीरपैंती सुपर थर्मल पावर प्लांट के लिए 3,363.01 करोड़ की मिली परियोजना

कहलगांव में 45.99 करोड़ से STP का होगा निर्माण

बिजली, शिक्षा, रोजगार और गंगा संरक्षण को मिलेगी नई गति


भागलपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भागलपुर जिले से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।इनमें ऊर्जा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और नगर विकास एवं आवास विभाग की महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं के धरातल पर उतरने से भागलपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति, औद्योगिक विकास, उच्च शिक्षा और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

पीरपैंती पावर प्लांट के लिए 3,363 करोड़ की संचरण परियोजना*

ऊर्जा विभाग की सबसे महत्वपूर्ण योजना पीरपैंती में प्रस्तावित 3×800 मेगावाट सुपर थर्मल पावर प्लांट से उत्पादित बिजली की निकासी के लिए अंतरराज्यीय संचरण परियोजना है। इस पर 3,363.01 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके माध्यम से लगभग 2,400 मेगावाट बिजली बिहार के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए संचरण व्यवस्था विकसित होगी। इससे राज्य के करीब एक करोड़ परिवारों की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में सहायता मिलेगी।
वहीं, पावर प्लांट में लगभग 26,500 करोड़ रुपये के निवेश से निर्माण के दौरान 10 से 12 हजार रोजगार तथा करीब 3 हजार स्थायी रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है।

कहलगांव में बिजली आपूर्ति होगी मजबूत

कहलगांव ग्रिड उपकेंद्र में 2.87 करोड़ रुपये की लागत से दो 33 केवी फीडर बनाए जाएंगे। पहले फीडर से निर्माणाधीन 33 केवी राजगांव (बरमसिया) पावर सब-स्टेशन को जोड़ा जाएगा, जिससे लगभग 16 हजार उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। वहीं, दूसरे फीडर को पीरपैंती पावर सब-स्टेशन से वैकल्पिक विद्युत स्रोत के रूप में जोड़ा जाएगा। इससे करीब 40 हजार उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति में मदद मिलेगी।

साइंस ब्लॉक से विद्यार्थियों को मिलेगी आधुनिक सुविधा**

उच्च शिक्षा विभाग के तहत भागलपुर में 3.71 करोड़ रुपये की लागत से शैक्षणिक भवन (साइंस ब्लॉक) का निर्माण किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को नई विज्ञान प्रयोगशालाएं और कक्षाएं उपलब्ध होंगी। आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं से उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद है।

**45.99 करोड़ से कहलगांव में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट**

नगर विकास एवं आवास विभाग के तहत कहलगांव में 45.99 करोड़ रुपये की लागत से इंटरसेप्शन एंड डायवर्जन (I&D) तथा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) परियोजना तैयार की गई है। इसके तहत 6 एमएलडी क्षमता वाला सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया गया है। इससे नगर का गंदा पानी सीधे गंगा नदी में जाने से रुकेगा। सीवेज के उपचार से गंगा की जल गुणवत्ता में सुधार और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

भागलपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार**

इन योजनाओं से भागलपुर जिले में बिजली, शिक्षा, रोजगार, औद्योगिक विकास और शहरी आधारभूत संरचना को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत किया गया।जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया तथा अंत में उप विकास आयुक्त, भागलपुर ने धन्यवाद ज्ञापन किया।जिला जनसंपर्क कार्यालय, भागलपुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन योजनाओं से जिले के समग्र विकास को गति मिलेगी और आम नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा।
📲Get App