🔥 TRENDING Ujjain woman breaks down at Collectora... मोरथला में टेक्टर व मोटरसाइकल की टक्कर... પોલીસના જણાવ્યા અનુસાર, આ અકસ્માત ગંગો... અધિકારીઓના જણાવ્યા અનુસાર, આ ઘટના અમૃત... Committed to working with dedication f... Committed to working with dedication f...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
प्रशिक्षण केदौरान  तीसरी मंजिल में गिरा जवान हुई मौत
Lifestyle

प्रशिक्षण केदौरान तीसरी मंजिल में गिरा जवान हुई मौत

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 07 Sep 2026, 07:47 PM 👁 104
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिहार पुलिस में लगभग डेढ़ माह पुर्व भर्ती हुए जवान कि डुमराव में प्रशिक्षणके दौरान बैरक के तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई।

डुमराव से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

प्रशिक्षण के दौरान तीसरी मंजिल से गिरा गया का जवान, मौत




गया के वजीरगंज थाना क्षेत्र के कारीसोवा गांव निवासी 24 वर्षीय रजनीश कुमार की बक्सर के डुमरांव में हादसे में मौत हो गई। रजनीश बिहार पुलिस में करीब डेढ़ माह पहले भर्ती हुए थे और डुमरांव में प्रशिक्षण ले रहे थे। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर वे बैरक की तीसरी मंजिल की छत से नीचे गिर गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसरा है। वहीं, रजनीश छत से किन परिस्थितियों में गिरे, यह अभी स्पष्ट नहीं है। डुमरांव पुलिस मामले की जांच कर रही है।
📲Get App