🔥 TRENDING श्रीनगर में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर... લગ્ન કરાવી આપવાના ના નામે લોકોને ઠગતો... बलिया: पूर्व मंत्री के पुत्र रंजीत चौध... जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल सूची से हटा... Cricbuzz Releases New Coverage on Zimb... INDIA Bloc Leaders Rally in Delhi Amid...
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पूरनपुर में ईको चालक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, मौके से फरार
Crime

पूरनपुर में ईको चालक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, मौके से फरार

✍️ Reporter: Pravdeep Singh 🗓 04 Oct 2026, 05:34 PM 👁 38
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पूरनपुर में कलीनगर रोड पर एक ईको गाड़ी ने बाइक सवार पिता-पुत्र को ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ईको चालक मौके से फरार हो गया।

पूरनपुर में कलीनगर रोड पर दूधवाली फैक्ट्री के पास गुरुद्वारे के सामने आज दोपहर लगभग 11:30 बजे एक ईको गाड़ी (नंबर UP 26 AT 2611) के चालक ने लापरवाही से ओवरटेक करते हुए सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पिता पोथीराम और पुत्र सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पोथीराम के सिर में गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही बेहोश हो गए। वहीं, उनके बेटे सोनू को पैर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद ईको चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने घायल पिता-पुत्र को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सोनू पुत्र पोथीराम, निवासी ग्राम न्यूरिया, थाना मांधौटाडा, तहसील कलीनगर, जिला पीलीभीत के परिजनों ने ईको गाड़ी के चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। उन्होंने गाड़ी के नंबर का उल्लेख करते हुए आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को इस गाड़ी के चालक के बारे में कोई जानकारी हो तो मोबाइल नंबर 9761642260 पर संपर्क करें।
📲Get App