🔥 TRENDING बिहार में 118 साल बाद जमीन मालिकों को... കാർഷിക മൂല്യവർദ്ധിത ഉൽപന്ന വിപണന മേള 3... पटना में ब्राह्मण समाजों द्वारा आयोजित... કોમનવેલ્થ કબડ્ડી ચેમ્પિયનશિપ 2026 - અમ... Aaj Varanasi canttoment me dikha tendu... માન.વડાપ્રધાન શ્રી નરેન્દ્રભાઈ મોદીની...
29 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

पूर्णियां पुलिस ने गुप्त सुचना पर करवाई करते हुए 1132लीटर विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 29 Oct 2026, 11:10 AM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पूर्णियां जिला के मुफसिल थाना कि पुलिस ने गुप्त सुचना पर करवाई करते हुए दो तस्कर को 1132लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया

पूर्णियां से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पूर्णिया जिला के मुफस्सिल थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 1132 लीटर से अधिक विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।दरअसल देर शाम से मुफस्सिल थाना को सूचना मिली थी कि बंगाल से बेलौरी बाईपास के रास्ते शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना पर थानाध्यक्ष ने टीम गठित कर बाईपास पर वाहन जांच शुरू की और एक पिकअप वाहन को जब्त किया,
तलाशी के दौरान वाहन से 1132.2 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मधेपुरा के कुमारखंड निवासी टुनटुन यादव और संतोष कुमार यादव के रूप में हुई है। इनके पास से एक पिकअप, एक मोबाइल और 2600 रुपये भी मिले हैं।

फिलहाल पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

बाईट सदर एस डी पी ओ अभिनव परासर
📲Get App