🔥 TRENDING 37 New Civil Judges Appointed in Jammu... Centre Shuffles Top J&K Officials, Two... Clashes erupt in Bihar village after i... Bhopal Court Sentences 'Pyaare Mian' t... Two men on scooter snatch ₹20 lakh fro... ਬੈਂਕ ''ਚ ਵੀ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਨਹੀਂ ਪੈਸਾ, PNB ''...
27 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पुरानी रंजिश की बात को लेकर जान से मारने की नीयत से चाकू से वार करने वाले आरोपियों पर कोटा पुलिस की कार्यवाही*

✍️ Reporter: Ravindra Prakash Tiwari 🗓 27 Oct 2026, 09:01 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*प्रेस विज्ञप्ति*
थाना कोटा जिला बिलासपुर
दिनांक 27.10.2026

🔶 *पुरानी रंजिश की बात को लेकर जान से मारने की नीयत से चाकू से वार करने वाले आरोपियों पर कोटा पुलिस की कार्यवाही*
🔶 *अपराध पंजीबद्ध के चंद घंटों में आरोपीगण गिरफ्तार*
धारा 109(1), 3(5), 61 बी एन एस 25,27 आर्म्स एक्ट

कुल जप्त - 01 नग धारदार चाकु, 01 नग लकड़ी का लाठी, 01 नग मोटर साइकिल बुलेट

नाम आरोपी -
01. कोमल साहू पिता रविशंकर साहू उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 09 डोंगरिपारा कोटा
2. नितेश साहू पिता रविशंकर साहू उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 09 डोंगरी पारा कोटा
3. देवेंद्र साहू पिता विजय साहू उम्र 21 वर्ष निवासी डोंगरी पारा कोटा
4. गिरिजा शंकर दुबे पिता रमाकांत दुबे उम्र 32 वर्ष निवासी पड़ाव पारा कोटा

*विवरण* :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना अभियान के तहत सभी अपराधों के रोकथाम हेतु त्वरित कार्यवाही हेतु श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह(भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है । दिनांक 26.10.2026 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि एक वर्ष पूर्व पुरानी बात को लेकर कोमल साहू , नितेश साहू से विवाद चल रहा है जो आये दिन लड़ाई झगड़ा करते आ रहे है कि दिनांक 26.10.2026 के शाम 07.00 बजे प्रार्थी अपना पिकअप को बनवाने शिव वेल्डिंग दुकान गया था तभी कोमल साहू , नितेश साहू, गिरिजा शंकर दुबे आया और नितेश साहू पकड़ लिया जिसके बाद कोमल साहू चाकू से आज तेरे गला को काट कर मर डालूँगा बोलते हुए जान से मारने की नीयत से चाकू से 3-4 बार वार किया जिसे प्रार्थी अपने हाथ से बचाया तथा गिरिजा शंकर दुबे डंडा से पीठ व भुजा को मारा कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय श्रीमती मधुलिका सिंह (रा.पु.से.) एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन पर प्रथम सूचना पत्र के दर्ज होने पर त्वरित कार्यवाही कर आरोपी 01. नितेश साहू पिता रविशंकर साहू उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 09 डोंगरी पारा कोटा 02. गिरिजा शंकर दुबे पिता रमाकांत दुबे उम्र 32 वर्ष निवासी पड़ाव पारा कोटा 03. कोमल साहू पिता रविशंकर साहू उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 09 डोंगरी पारा कोटा 04. देवेंद्र साहू पिता विजय साहू उम्र 21 वर्ष निवासी डोंगरी पारा कोटा को तत्काल गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से 01 नग धारदार चाकु ,01 नग लकड़ी का डंडा व घटना में प्रयुक्त एक नग मोटर साइकिल बुलेट क्रमांक सी जी 11 बी क्यू 7102 को जप्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, प्रभारी प्र उप निरीक्षक दिलीप साहू , सहायक उप निरीक्षक शिव साहू, आरक्षक 192 धर्मेंद्र साहू , आरक्षक 491 सोम कुमार उइके , आरक्षक 252 जलेश्वर साहू, आरक्षक 654 मोहन सिंह ध्रुव का विशेष भूमिका रहा ।
📲Get App