🔥 TRENDING सहायक आयुक्त अंकिता पर अपने चहेते शिक्... पिंपळगाव जोगा धरणातून पाण्याचे आवर्तन... गुना के विधायक ऋषि अग्रवाल ने निजी वाह... BJP Criticizes Rahul Gandhi for Remark... India, Pakistan Urged to Join Forces o... The Quint Explores Why Indian Politics...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

पुराने बर्तन नए बनाने का झांसा देकर महिला फरार, वार्ड 52 में कई परिवारों के बर्तन लेकर हुई लापता

✍️ Reporter: Yash karyani 🗓 18 Nov 2026, 11:32 AM 👁 72
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पुराने बर्तन नए बनाने का झांसा देकर महिला फरार, वार्ड 52 में कई परिवारों के बर्तन लेकर हुई लापता

हनुमानगढ़ जंक्शन। शहर के सुरेशिया क्षेत्र के वार्ड नंबर 52 में पुराने बर्तनों को नया जैसा बनाने का झांसा देकर एक महिला द्वारा मोहल्ले के कई परिवारों से बर्तन ले जाने और वापस नहीं लौटने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, एक महिला क्षेत्र में पहुंची और पुराने बर्तनों को नया जैसा चमकाने अथवा बनाने का भरोसा दिलाकर मोहल्लेवासियों से बर्तन एकत्रित कर लिए। महिला की बातों पर विश्वास करते हुए कई परिवारों ने अपने घरेलू बर्तन उसे सौंप दिए। लेकिन बर्तन लेकर जाने के बाद महिला दोबारा वापस नहीं लौटी। काफी समय बीत जाने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

घटना के बाद प्रभावित परिवारों में चिंता और नाराजगी का माहौल है। स्थानीय लोगों के पास संबंधित महिला की तस्वीर भी उपलब्ध है। मोहल्लेवासियों ने महिला की पहचान करने और उसके बारे में जानकारी रखने वाले लोगों से सहयोग की अपील की है।

स्थानीय लोगों ने आमजन से भी सावधानी बरतने की अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति को बिना पूरी जानकारी और पहचान के अपने घरेलू सामान न सौंपें।

स्थान: वार्ड नंबर 52, सुरेशिया, हनुमानगढ़ जंक्शन।
📲Get App