परमानंद साहू को मिली मनोहर थाना तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी
Watch on:
▶️ YouTube
मनोहर थाना। अखिल भारतीय तेली महासभा जिला झालावाड़ द्वारा तहसील मनोहर थाना में तहसील कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
कार्यकारिणी में परमानंद साहू को तहसील अध्यक्ष, गोविंद कुमार साहू को जिला प्रचार मंत्री, कमलेश कुमार साहू को जिला मंत्री तथा ताराचंद साहू एवं शिवकुमार साहू को जिला सदस्य मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोकुल प्रसाद राठौर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री मोहनलाल राठौर, कोषाध्यक्ष रमेशचंद राठौर, जिला उपाध्यक्ष प्रेमचंद राठौर एवं प्रचार मंत्री रमेशचंद राठौर सहित समाज के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का उपस्थित सदस्यों ने स्वागत किया तथा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।