🔥 ट्रेंडिंग खाद्य एवं राजस्व विभाग की कार्रवाई: फर... अखिलेश यादव ने यूपी में भाजपा के 'इमरज... बीजेपी ने 2027 यूपी चुनाव के लिए अभिया... यूपी के मुख्यमंत्री योगी अडित्यनाथ ने... CAP ने मांग की सikkim सलाहकार को हटाने... राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने योजनाओं...
01 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

प्रेमी ने गर्भवती चाची की गला घोंटकर की हत्या, जयपुर में किराए के मकान में दफनाया शव

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 01 अक्टू. 2026, 03:38 PM 👁 12
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जयपुर के बिंदायका थाना इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका (जो रिश्ते में उसकी चाची लगती थी) की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को किराए के मकान में ही दफना दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जयपुर। बिंदायका थाना इलाके के सिंवार मोड़ स्थित प्रेस्टीज गार्डन कॉलोनी में सात दिन पहले हुई एक गर्भवती महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर आरोपी लिव-इन पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला का गला दबाकर हत्या की और शव को मकान के चौक में जमीन खोदकर दफना दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पदयात्रा में शामिल होने सामोद चला गया था।

थानाधिकारी अनिल कुमार जैमिनी ने बताया कि हत्या के आरोप में प्रवेश कुमार रावत उर्फ हग्गु (20) निवासी बाराबंकी (उत्तर प्रदेश), हाल किराएदार प्रेस्टीज गार्डन कॉलोनी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे मृतका किरण रावत (35) के किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध होने का शक था। इसी के चलते 23 सितंबर को उसने किरण का गला दबाया और मुंह पर कपड़ा लगाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को उसी मकान के चौक में जमीन खोदकर दबा दिया।

27 सितंबर को मकान मालिक के पहुंचने पर पुलिस को शव दबे होने की सूचना मिली। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया तो भ्रूण भी मां के शरीर से अलग हो गया था। मृतका की पहचान किरण रावत पुत्री रामचन्द्र, निवासी बाराबंकी के रूप में हुई। इस संबंध में मकान मालिक कृष्ण कुमार मीणा ने मामला दर्ज कराया था।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी प्रवेश कुमार, किरण के साथ किराए के मकान में लिव-इन पार्टनर के रूप में रह रहा था। मृतका रिश्ते में आरोपी की चाची लगती थी। प्रेम-प्रसंग के बाद दोनों गांव से जयपुर आए और साथ रहने लगे थे। वारदात के बाद आरोपी पदयात्रा में शामिल होने सामोद चला गया था। वहां से लौटने के बाद वह अपनी फैक्ट्री में रहा और घटना का खुलासा होने की आशंका में फरार हो गया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपी का पीछा किया और उसे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पकड़ लिया।
📲Get App