प्रखंड क्षेत्र के बसरा खेल मैदान मे सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई ।
युवाओं की शारीरिक तैयारी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जंपिंग गद्दा रनिंग किट समेत आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई ।
इसका उद्घाटन शुक्रवार को लोक कार्य समिति के अध्यक्ष सह पूर्व राजापाकर विधानसभा प्रत्याशी मोहित पासवान स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मुकेश पटेल समाजसेवी बास्कित राय जिला उपाध्यक्ष राजा हिप्पा अभिषेक कुमार उर्फ छोटु कुमार सहित अन्य लोगो ने फीता काटकर किया इस अवसर पर मोहित पासवान सहित अतिथियों ने कहा कि युवाओं मे देश का जज्बा और सेना मे जाने का ललक है।उज्जवल की कामना की।