🔥 TRENDING Arunachal Pradesh Mandates Tribal Lang... China Blocks Indian Troops from Key Pa... Jammu & Kashmir DGP Conducts Security... J&K Sees 35% Surplus Rainfall in July... Jammu Kashmir Reports Only One SAI Tra... Janhvi Kapoor to Star as New Face of R...
13 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

परीक्षा में पारदर्शिता की मांग को लेकर एबीवीपी ने किया विरोध प्रदर्शन

✍️ Reporter: सत्य प्रकाश शुक्ला 🗓 13 Aug 2026, 06:34 PM 👁 4
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिसवां। JPSC एवं JSSC परीक्षाओं में पेपर लीक और कथित अनियमितताओं के विरोध में झारखंड में आंदोलन कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को ABVP बिसवां जिला इकाई की ओर से जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर घटना के प्रति आक्रोश जताया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि परीक्षा में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग करना विद्यार्थियों का अधिकार है। विद्यार्थियों की आवाज को लाठीचार्ज के जरिए दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।

ABVP कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह संघर्ष किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य, निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था और छात्रहित के लिए है। संगठन ने परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
📲Get App