🔥 TRENDING Pune Residents Report Phone Hacking, S... Jodhpur Call Center Dupes Americans, L... Man Pushes Girlfriend to Death from Th... The Indian Express examines legal defi... India's October Economic Activity Surg... Young Indians Seek Answers Beyond Econ...
25 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

प्रकाश पर्व पर सजा कीर्तन दरबार, हजारों श्रद्धालुओं ने छका लंगर

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 25 Nov 2026, 08:09 AM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
प्रकाश पर्व पर सजा कीर्तन दरबार, हजारों श्रद्धालुओं ने छका लंगर

खैरथल हीरालाल भूरानी

सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व । के अवसर पर भगत सिंह कॉलोनी स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे में मंगलवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अखंड पाठ का समापन कर भोग लगाया गया और विशाल कीर्तन दरबार सजाया गया। कार्यक्रम में दूर-दराज से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और गुरु साहिब की वाणी का श्रवण किया।
गुरुद्वारे में 20 नवंबर से लगातार चल रहे अखंड पाठ का 24 नवंबर को समापन हुआ। इसके बाद दिल्ली से आए भाई झुझार सिंह तथा भिवाड़ी से भाई सतनाम सिंह, भाई अवतार सिंह और भाई गुरपाल सिंह ने गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया। कीर्तन दरबार में श्रद्धालुओं ने गुरु नानक देव जी के जीवन और उनकी शिक्षाओं से जुड़ी कथा का श्रवण किया। धार्मिक कार्यक्रम देर रात तक जारी रहा और रात 10 बजे तक कीर्तन दरबार व लंगर चलता रहा। गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी बाबा सुरजीत सिंह ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी का जन्म 1469 ईस्वी में वर्तमान पाकिस्तान स्थित राय-भोय की तलवंडी में हुआ था, जिसे आज ननकाना साहिब के नाम से जाना जाता है। उन्होंने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का संदेश देते हुए कहा कि ईश्वर एक है और वह हर जगह मौजूद है। सभी मनुष्यों को आपसी प्रेम और सद्भाव से रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि धन को जीवन का उद्देश्य नहीं बनाना चाहिए, क्योंकि धन और शरीर यहीं रह जाते हैं, जबकि अच्छे कर्म ही व्यक्ति की पहचान बनते हैं। हर व्यक्ति को मेहनत और ईमानदारी से कमाई करनी चाहिए, किसी का हक नहीं छीनना चाहिए और अपनी कमाई में से जरूरतमंदों की सहायता भी करनी चाहिए। उन्होंने श्रद्धालुओं से सदैव प्रसन्न रहने और अच्छे कर्म करते रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर हजारों की संख्या में मौजूद संगत ने गुरु का लंगर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान गुरुद्वारा परिसर में भक्ति और सेवा का माहौल बना रहा।
📲Get App