🔥 TRENDING रांची में भारत‑वेस्टइंडीज टी‑20 मैच के... ફોસ્ટા દ્વારા સુરતના વેપારીઓને છેતરપિં... સુરતના પલસાણા તાલુકાના કારેલી ગામમાં 3... फर्रुखाबाद में संचारी रोग नियंत्रण ‘दस... વેલણપુરના સહકારી આગેવાન હિમાંશુ પટેલનુ... પલસાણા પોલીસે નાની ધામદોડ ગામની સીમમાં...
04 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

प्रजातंत्र चौक पर पायलट अस्मित मच्छार की वीरता का सम्मान, आतंकवाद पर कड़ी कार्रवाई की मांग

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 04 Oct 2026, 09:44 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रविवार को नवादा के प्रजातंत्र चौक पर हिंदू जागरण मंच के बैनर तले भारतीय पायलट अस्मित मच्छार की वीरता को नमन किया गया और आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

रविवार को नवादा के प्रजातंत्र चौक पर हिंदू जागरण मंच के बैनर तले कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भारतीय पायलट अस्मित मच्छार की अदम्य साहस और वीरता को नमन किया गया।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस ब्रिगेड के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी मनीष कुमार सिन्हा ने पायलट की वीरता और देश के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि ऐसे देशभक्त युवा भारत को बाहरी शक्ति से मजबूती से मुकाबला करने में सक्षम बनाते हैं।

उपस्थित लोगों ने पायलट की वीरता के समर्थन में नारे लगाए और उनके साहस को सलाम किया। कार्यक्रम में अनिल कुमार गुप्ता, जिला संयोजक धनंजय कुमार, जिला महाविद्यालय प्रमुख अधिवक्ता अरुण कुमार सिन्हा, सह संयोजक मुकेश पांडे, सूचना संग्राहक सदस्य संजय भोजपुरी, मनोज केशरी, मयंक कुमार आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

वक्ताओं और उपस्थित लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए हमाम अल-हमामी को फांसी देने की मांग भी उठाई, साथ ही देश की सुरक्षा और भारतीय सैनिकों एवं पायलटों के अदम्य साहस के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
📲Get App