🔥 TRENDING Rajasthani Film ‘Dhood’ Trailer Highli... Goa CM Pramod Sawant Urges Karnataka S... Four Rescued After Fire Breaks Out in... Goan Football Administrator Botelho Pa... Conrad Sangma Expresses Disappointment... Inside the Making of ‘Angh’: From Naga...
07 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

पिपरी पुलिस ने 2.85 क्विंटल गांजा के साथ दो तस्करों को दबोचा

✍️ Reporter: Ramji Singh 🗓 01 Oct 2026, 07:45 PM 👁 29
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ऑपरेशन शुद्धि: पिपरी पुलिस ने 2.85 क्विंटल गांजा के साथ दो तस्करों को दबोचा

सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत थाना पिपरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 2 क्विंटल 850 ग्राम अवैध गांजा (195 पैकेट), एक महिन्द्रा XUV वाहन, दो नम्बर प्लेट और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 50 हजार रुपये है। वहीं वाहन समेत कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये बताई गई है। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए वाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगा रखी थी।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर मेविस टॉक और क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के मुताबिक 30 सितंबर 2026 की रात संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान मुर्धवा-रनटोला मार्ग पर मुर्धवा से करीब दो किलोमीटर आगे एक महिन्द्रा XUV पुलिस टीम को देखकर पीछे मुड़कर भागने का प्रयास करने लगी। घेराबंदी कर वाहन को रोकने के बाद उसमें सवार दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।
वाहन की तलाशी में पिछली सीट के नीचे और डिग्गी में प्लास्टिक टेप से पैक किए गए 195 पैकेटों में कुल 2 क्विंटल 850 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
ओडिशा से महोबा पहुंचाना था गांजा
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें ओडिशा से गांजा लाकर महोबा पहुंचाने के लिए कहा गया था। इसके बदले उन्हें 20-20 हजार रुपये प्रति चक्कर देने की बात कही गई थी। आरोपियों ने पूर्व में भी एक-दो बार गांजा पहुंचाने की बात स्वीकार की है।
पुलिस के अनुसार आरोपी 29 सितंबर को ओडिशा से गांजा लेकर महोबा के लिए निकले थे। रास्ते में पुलिस चेकिंग देखकर उन्होंने वाहन को जंगल की ओर ले जाकर कुछ समय के लिए छिपा दिया था। पुलिस को भ्रमित करने के लिए अलग-अलग नम्बर प्लेट का इस्तेमाल किए जाने की बात भी सामने आई है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमेश अहिरवार (23) निवासी गांधीनगर, महोबा और महिपाल पाल (23) निवासी कबरई, महोबा के रूप में हुई है।
मामले में थाना पिपरी पर मु0अ0सं0 186/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट एवं बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की भी जांच कर रही हैअभियुक्तो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे, थाना पिपरी, उ0नि0 जितेन्द्र सरोज, थाना पिपरी,
हे0का0 अमित सिंह, थाना पिपरी, हे0का0 मोहन खरवार, थाना पिपरी,
हे0का0 रामाश्रय यादव, थाना पिपरी, हे0का0 शिवबदन राम, थाना पिपरी, हे0का0 शंकर लाल, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र शामिल रहे
📲Get App