🔥 TRENDING કેજરીવાલે વડોદરા ખાતે ચેતર વસાવાની મુલ... Punjab Civil Service Rules Grant Disci... User Searches for 'smartcitiesharyana'... ₹50 Lakh Chhattisgarh Jewellery Recove... Old Chhattisgarh Video Misused to Clai... Deepak Mhaskey Appointed as BJP's New...
17 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

पीपलवां पुलिस ने हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 17 Aug 2026, 10:14 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पीपलवां पुलिस ने गुप्त सुचना पर थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव से गुप्त सुचना पर छापेमारी कर एक युवक को एक देशी राइफल के साथ गिरफ्तार किया

नौबतपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पटनाजिला के पीपलवां पुलिस की त्वरित कार्रवाई:- अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार |एक देशी राइफल बरामद

दिनांक-16.8.2026 की संध्या में पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पिपलवां थानान्तर्गत ग्राम अलावलपुर में एक व्यक्ति जो अपने घर पर अवैध हथियार छुपाकर रखे हुए हैं। तथा इस अवैध हथियार का प्रयोग पिपरा थाना में एक व्यक्ति के द्वारा अपने पत्नी पर फायरिंग करने में उपयोग किया गया है। जो अभी खतरे से बाहर है। तुरंत छापामारी करने पर हथियार रखने वाले व्यक्ति पकड़ा जा सकता है।

प्राप्त सूचना के आलोक में नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दानापुर2 अमरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में थानाध्यक्षअतुल कुमार पिपलवां द्वारा त्वरित एक छापामारी टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति के घर पर विधिवत छापामारी किया गया।

छापेमारी के क्रम में एक देशी राइफल बरामद करते हुए उक्त व्यक्ति को विधिवत #गिरफ्तार किया गया गया है।

इस संदर्भ में पिपलवां थाना में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है
📲Get App