🔥 TRENDING नवादा में पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल,... Prince William and Catherine Recall Ho... Nvidia Says Jensen Huang Won’t Return... अनूपपुर के रामपुर मेगा प्रोजेक्ट में भ... योगी Elanthoor Human Sacrifice Probe Enters...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

पिपलझोपा में भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती पर भव्य शोभायात्रा

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 18 Nov 2026, 05:42 AM 👁 26
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कलाल समाज द्वारा पिपलझोपा में भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा और पूजा‑अर्चना का आयोजन किया गया।

पिपलझोपा में कलाल समाज द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती सोमवार को बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजजनों में खासा उत्साह देखने को मिला।

जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ बिस्टान रोड स्थित दारू दुकान से किया गया। यात्रा मुख्य बाजार से होकर कलाल समाज धर्मशाला तक पहुँची, जहाँ समाजजन भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के जयकारे लगाते हुए उत्साह के साथ शामिल हुए। पूरे नगर में धार्मिक उल्लास और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

धर्मशाला पहुँचने के बाद भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की विधि‑विधान के अनुसार पूजा‑अर्चना एवं आरती की गई। इसके पश्चात समाजजनों के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने सहभागिता की।

इस आयोजन के माध्यम से समाजजनों ने एकजुटता, सामाजिक समरसता और अपनी गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। जयंती समारोह उत्साह और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।
📲Get App