Crime
पनागर थाना पुलिस ने 45 लाख के जेवर चोरी का खुलासा किया, महिला सहित तीन गिरफ्तार
जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र में हुई नकबजनी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 45 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर और घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया गया है।
जबलपुर के थाना पनागर क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लगभग 45 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर, घटना को अंजाम देने में इस्तेमाल किया गया ऑटो, सब्बल और ऑटो का हुड बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देशन में इस मामले के खुलासे के लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान करने में सफलता हासिल की।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अभिषेक चौबे, आशीष चौबे और ज्योति चौबे के रूप में हुई है। ये सभी ग्राम केवलारी के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।