🔥 TRENDING આજરોજ રામોલ પોલીસ સ્ટેશનની શી-ટીમ દ્વા... BJP wins 197 civic body posts in Rajas... ਡੇਰਾਬੱਸੀ ’ਚ ਚੋਰਾਂ ਦਾ ਕਹਿਰ: ਕਰਿਆਨਾ ਦੁਕਾ... Lakshmi Mittal and Adar Poonawalla Set... High Court Flags Security Lapses at Ch... Maharashtra Fuel Rates Today: Pune, Mu...
22 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पानी के लिए हाहाकार: मोटर जलने से तीन वार्डों में सप्लाई ठप, आक्रोशित ग्रामीणों ने SH-2 किया जाम
Local

पानी के लिए हाहाकार: मोटर जलने से तीन वार्डों में सप्लाई ठप, आक्रोशित ग्रामीणों ने SH-2 किया जाम

✍️ Reporter: Rishikesh Kumar 🗓 14 Aug 2026, 08:40 PM 👁 58
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिक्रम के दतियाना गांव में फूटा लोगों का गुस्सा; एक घंटे तक ठप रहा बिहटा-पालीगंज मार्ग, पुलिस के आश्वासन पर खुला जाम

पटना जिले के बिक्रम प्रखंड अंतर्गत दतियाना गांव में पानी की घोर किल्लत से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। जनस्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) द्वारा संचालित सरकारी बोरिंग का मोटर पिछले पांच दिनों से जला पड़ा है। इसके कारण गांव के वार्ड नंबर 1, 2, 3 और 4 में इस भीषण गर्मी के बीच पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीणों ने अंततः प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बिहटा-पालीगंज मुख्य सड़क मार्ग (SH-2) को पूरी तरह जाम कर दिया।


सड़क पर बैठ की नारेबाजी, लगी वाहनों की कतार

प्रदर्शन के दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क के बीचों-बीच बैठकर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीण हाथों में तख्तियां और खाली बर्तन लेकर "पानी दो, पानी दो" के नारे लगा रहे थे। इस चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में सड़क जाम होने के कारण देखते ही देखते SH-2 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति यह हो गई कि कई छोटे वाहनों और राहगीरों को अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेकर भटकना पड़ा।

थानाध्यक्ष के आश्वासन पर एक घंटे बाद शुरू हुआ यातायात

सड़क जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही बिक्रम थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया और उनकी समस्याओं को सुना। थाना अध्यक्ष ने मौके से ही पीएचईडी (PHED) विभाग के अधिकारियों से बात की और जल्द से जल्द नया मोटर ठीक करा कर जलापूर्ति बहाल कराने का भरोसा दिया। पुलिस के समझाने-बुझाने और ठोस आश्वासन मिलने के करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया, जिसके बाद इस मुख्य मार्ग पर यातायात दोबारा सामान्य हो सका।
📲Get App