🔥 TRENDING Antonio Brown Accused of Using Derogat... Bengaluru Auto Driver Arrested After V... Fact‑Check: No Evidence Flydubai Co‑Pi... The Tribune Records Search for 'flydub... The Tribune Reports Surge in Searches... User Searches for “squashteam” on The...
02 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पॉलीटेक्निक चौराहे का लेफ्ट टर्न होगा फ्री, जलभराव रोकने नगर निगम ‘मिशन मोड’ में करे काम
Weather

पॉलीटेक्निक चौराहे का लेफ्ट टर्न होगा फ्री, जलभराव रोकने नगर निगम ‘मिशन मोड’ में करे काम

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 13 Aug 2026, 10:32 AM 👁 56
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भोपाल-बैरसिया मार्ग पर हादसे रोकने रोड मार्किंग, साइनबोर्ड और रंबल स्ट्रिप्स लगाने के निर्देश

भोपाल। शहर में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने पॉलीटेक्निक चौराहे के लेफ्ट टर्न को पूर्णतः फ्री करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चौराहे पर स्थापित गैंट्री को नियमानुसार यथास्थान शिफ्ट करने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मानसून के दौरान जलभराव के कारण यातायात बाधित न हो, इसके लिए नगर निगम जल निकासी व्यवस्था और नालों की सफाई का कार्य ‘मिशन मोड’ में करते हुए जल्द पूरा करे। उन्होंने एमपीआरडीसी अधिकारियों को ईटखेड़ी स्थित ओवरब्रिज पर रात्रिकालीन दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला ने प्रभावी ट्रैफिक मैनेजमेंट की रूपरेखा प्रस्तुत की। वहीं, पुलिस अधीक्षक (देहात) पांडे ने भोपाल-बैरसिया मार्ग पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए रोड मार्किंग, दिशा-सूचक साइनबोर्ड और रंबल स्ट्रिप्स लगाने का प्रस्ताव रखा। कलेक्टर ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में सड़क सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और मानसून के दौरान आवागमन को सुचारू बनाए रखने के लिए स्थायी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
📲Get App