🔥 TRENDING चुनावों के मद्देनज़र बढ़ी राजनीतिक सरगर... લાલબાગચા રાજાની ભવ્ય વિસર્જન યાત્રામાં... Bihar’s Lal Mohriya Pandas of Gayaji L... Divine Face of Lord Shiva Crafted with... અંબાજી GIDC પાર્કિંગમાં વાહનોમાં આગ લા... વિસર્જન સાથે ભવ્ય ગણેશ ઉત્સવનું સમાપન:...
26 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*‘‘प्लास्टिक हटाओ, जन-जीवन बचाओ’’ थीम पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 26 Sep 2026, 06:40 AM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*‘‘प्लास्टिक हटाओ, जन-जीवन बचाओ’’ थीम पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन*
जैसलमेर, 25 सितंबर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एक्शन प्लान के तहत अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ओमी पुरोहित जिला एवं सेशन न्यायाधीश के निर्देशन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललित पुरोहित द्वारा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय आई.जी.एन.पी. में ‘‘प्लास्टिक हटाओ, जन-जीवन बचाओ’’ थीम पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व ़क्षेत्रीय कार्यालय, राजस्थान राज्य प्रदूषण मंडल, जैसलमेर के संयुक्त तत्वाधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भलाराम सियाग, क्षेत्रीय अधिकारी, सत्यवीर बैगड़, सहायक पर्यावरण अभियंता, ़क्षेत्रीय कार्यालय, राजस्थान राज्य प्रदूषण मंडल, जैसलमेर सहित विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।
शिविर में सचिव ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित अध्यापकगण को संबोधित करते हुए बताया कि स्वच्छ एवं सुंतलित पर्यावरण मानव जीवन के अस्तित्व के लिए अत्यंत आवश्यक है। बढ़ती हुई प्रदूषण की समस्या आज संपूर्ण विश्व के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग को बंद करने, अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा जल एवं ऊर्जा के अनावश्यक अपव्यय को रोकने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक, स्टाªे, प्लास्टिक ग्लास व बोटलस का कम से कम उपयोग करने का संकल्प दिलवाया।
शिविर में क्षेत्रीय अधिकारी नेे पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों, नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों एवं मूल अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के समापन पर सचिव व क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा विद्यार्थियों को कपड़े से बने बैग्स का वितरण किया गया।
📲Get App