🔥 TRENDING નર્મદા બ્રીજનું કામ શરૂ, મોટીઅ કૉરલને... रामगढ़ में आम आदमी पार्टी में भी खोला... किसानों ने नागौर को दूसरे नंबर पर पहुं... আলিমুদ্দিন স্ট্রিটে সনাতনীদের চণ্ডীপাঠ... আইনজীবীর বাড়িতে ইট-দ্রব্য ছোড়া হামলা... शिव धनुष भंग होते ही ‘जय श्रीराम’ के ज...
13 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

पुलिस ने कोचगांव के दुर्गा ईंट-भट्ठा के पास 361.5 लीटर विदेशी शराब बरामद, स्विफ्ट डिजायर कार जब्त

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 13 Oct 2026, 08:52 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में कोचगांव के दुर्गा ईंट-भट्ठा के पास पुलिस ने छापेमारी कर 361.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की और एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार जब्त की, पर किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में कोचगांव के दुर्गा ईंट-भट्ठा के समीप मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी कर 361.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इस दौरान शराब की ढुलाई में इस्तेमाल की जा रही सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट डिजायर कार को भी जब्त कर लिया गया, पर किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

पुलिस अधीक्षक नवादा के निर्देश पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। तलाशी के दौरान कार से विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब और बीयर बरामद की गई।

बरामद शराब में किंगफिशर बीयर के 480 पीस, मैजिक मोमेंट्स के 33 पीस, रॉयल ग्रीन व्हिस्की के 57 पीस, स्नोक्सी वोडका के 24 पीस तथा रॉयल स्टैग व्हिस्की के 48 पीस शामिल हैं।

इस मामले में वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 737/26 दर्ज कर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
📲Get App