🔥 TRENDING કચ્છમાં મતદાર યાદી સુધારણા માટે ખાસ ઝુ... गांधी जयंती और शास्त्री जयंती: सत्य, अ... अलीगंज में बिजली के खंभे में आग लगने स... गंगापुरा ग्राम पंचायत में पंचायती राज... રાજકોટ: ડિગ્રી વગર ક્લિનિક ચલાવતો બોગસ... राष्ट्रीय लोक मोर्चा सुप्रीमो उपेंद्र...
02 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

पुलिस लाइन उरई में मनाई गई गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 02 Oct 2026, 11:20 AM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिसकर्मियों ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और कर्तव्यनिष्ठा के मूल्यों को आत्मसात करने की ली शपथ

उरई, जालौन। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज 02 अक्टूबर 2026 को पुलिस लाइन उरई में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक जालौन एवं अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं कर्तव्यनिष्ठा के मूल्यों को आत्मसात करने की शपथ दिलाई गई। पुलिस अधीक्षक जालौन ने पुलिसकर्मियों को महात्मा गांधी के आदर्शों एवं सिद्धांतों से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी जनसेवा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें और समाज में कानून-व्यवस्था के साथ-साथ सेवा एवं विश्वास की भावना को मजबूत करें।
कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
📲Get App